भारत में क्रिकेट को किसी त्योहार से कम नहीं माना जाता। हाल ही में अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लिश टीम को 10 विकेट से मात दे दी। वैसे तो इस जीत में सभी भारतीय खिलाड़ियों का योगदान रहा, लेकिन इस टेस्ट मैच में अक्षर पटेल ने 11 विकेट झटक लिए। जहां अक्षर ने पहली पारी में 38 रन देकर 6 विकेट लिए, तो वहीं दूसरी पारी में मात्र 32 रन खर्च कर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। अक्षर डे-नाइट टेस्ट मैच में 11 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इसके बाद उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। तो चलिए हम आपको अक्षर की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
2 of 8
अक्षर पटेल
- फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
दरअसल, अक्षर पटेल का जन्म 20 जनवरी 1994 को गुजरात में हआ और उनका पूरा नाम अक्षर राजेशभाई पटेल है। वो गुजरात क्रिकेट टीम के लिए ही खेलते हैं। अक्षर ने घरेलू क्रिकेट, आईपीएल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है, और अपनी कमाल की गेंदबाजी से हर किसी को हैरान करके रखा है। साल 2014 में अक्षर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और अब तक भारत के लिए 38 वनडे मैच खेले हैं।
3 of 8
अक्षर पटेल
- फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
इन 38 वनडे मैचों में अक्षर ने 45 विकेट लिए हैं। वहीं, उन्होंने 11 टी-20 मैच भी खेले हैं, जहां उन्होंने 9 बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेजा है। अक्षर बेहद ही किफायती गेंदबाज माने जाते हैं। वनडे मैचों में उनका इकॉनमी रेट 4.43 का है। वहीं, टी-20 मैचों में अक्षर 6.83 प्रति ओवर के हिसाब से रन खर्च करते हैं।
4 of 8
अक्षर पटेल
- फोटो : IPL official web
साल 2012 में अक्षर को रंजी ट्रॉफी खेलने का मौका मिला था, जहां उन्होंने अपना पहला मैच मध्यप्रदेश के खिलाफ खेला था। आपको जानकार हैरानी होगी कि आईपीएल-6 में मुंबई इंडियंस ने अक्षर पटेल को टीम में चुना जरूर था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद अक्षर की रणजी में शानदार बल्लेबाजी को देखकर किंग्स इलेवन पंजाब ने अन्हें आईपीएल-7 में टीम में शामिल किया।
5 of 8
अक्षर पटेल
- फोटो : ट्विटर @WisdenIndia
आईपीएल-7 में अक्षर का प्रदर्शन इतना जबरदस्त था कि उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर यानी साल के उभरते हुए खिलाड़ी के रुप में उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद अक्षर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने और साल 2014 में बांग्लादेश के दौरे पर गए। यही नहीं, उनके प्रदर्शन से सभी प्रभावित हुए और साल 2015 में उन्हें आईसीसी वर्ल्ड कप की भारतीय क्रिकेट टीम में जगह दी गई।