फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unlock 1.0: कहीं जूते-चप्पलों के साथ घर पर न आ जाए कोरोना वायरस, जानिए डिसइनफेक्ट करने का तरीका

Fri, 26 Jun 2020 12:35 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 26 Jun 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
coronavirus spread through footwear disinfection tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। लेकिन आर्थिक नुकसान को देखते हुए कई देशों में अब लॉकडाउन में ढील दे दी गई है। भारत में भी अनलॉक होने से दुकानें और ऑफिस खुल गए हैं, जिसके कारण लोगों का बाहर आना-जाना शुरू हो चुका है। लेकिन बाहर निकलने के वजह से कोरोना वायरस का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि कहीं बाहर से घर में कोरोना संक्रमण न आ जाए। वैसे तो साफ-सफाई के प्रति सभी लोग जागरुक हो चुके हैं, लेकिन जूते-चप्पलों पर किसी का ध्यान नहीं रहता है। हमें जितना अपने हाथों को साफ रखना जरुरी उतना ही जूते-चप्पलों की सफाई पर ध्यान देने की जरुरत है। आइए जानते जूते-चप्पलों को कैसे डिसइनफेक्ट करें...

coronavirus spread through footwear disinfection tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

द सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, बीमारी फैलाने वाले संक्रामक रोग और बैक्टीरिया आपकी अपेक्षा से अधिक लंबे समय तक आपके जूते पर रह सकते हैं। हाथों को संक्रमण से बचाने के लिए हम किसी भी चीज को छूने से पहले दस्ताने पहनते हैं या छूने के बाद हाथों को साफ करते हैं। इसी तरह हमें जूते-चप्पलों की सफाई पर ध्यान देना जरूरी है।

coronavirus spread through footwear disinfection tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बाहर पहन कर जाने वाले जूते-चप्पलों का एक निश्चित सेट
अपने काम करने वाले जगह पर सहयोगियों के साथ-साथ घर पर पूरे परिवार की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हमें अपने जूते-चप्पलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो रोज बदल-बदल कर जूते-चप्पन ना पहनें। बेहतर होगा कि बाहर जाने के लिए जूते-चप्पलों का एक खास सेट रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus spread through footwear disinfection tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जूते-चप्पलों को डिसइनफेक्ट करने का तरीका

  • इनडोर और आउटडोर के लिए अलग-अलग फुटवियर का उपयोग कर कोरोना वायरस को घरों में प्रवेश करने से आसानी से रोका जा सकता है। यह सबसे सरल तरीकों में से एक है।
  • जूतों को निकालते समय नंगे हाथों से छूने से बचें।
विज्ञापन
coronavirus spread through footwear disinfection tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • तलवों की गंदगी अगर जमीने से सीधे संपर्क में आएगी तो कोरोना वायरस का संक्रमण फैल सकता है। इसलिए डॉर-मैट का उपयोग करें और जूतों को एक निश्चित जगह पर उतारें।
  • जूतों की बाहरी परत को गर्म तौलियों या पुराने कपड़ों से भी साफ कर सकते हैं। इसके अलावा आप साफ करने के लिए डिसइंफेक्टिंग वाइप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed