फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Children's Day 2022: बाल दिवस से जुड़ी ये पांच अहम बातें, नहीं जानते होंगे आप

Sun, 20 Nov 2022 12:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 20 Nov 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
World Children's Day 2022 Know Five Important Points of Bal Diwas Check When and Why We Celebrate
बाल दिवस 2022 - फोटो : amar ujala

World Children's Day 2022: बच्चे अपने देश का भविष्य होते हैं। किसी भी देश के विकास के लिए बच्चों का विकास बहुत जरूरी है। ऐसे में समाज और देश की जिम्मेदारी है कि बच्चों को रहने योग्य बेहतर माहौल और अच्छी शिक्षा दी जाए। इन्हीं भावी प्रतिभाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए भारत हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाता है। बाल दिवस बच्चों का राष्ट्रीय पर्व है। हालांकि 14 नवंबर से पहले भारत में बाल दिवस मनाने का दिन अलग था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है। भारत में 14 नवंबर से 20 नवंबर तक बाल अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है। बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ भी कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन इस मौके पर करता है। स्कूल-काॅलेजों में बच्चों के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। बच्चे भी इन कार्यक्रमों में शामिल होते हैं और बाल दिवस को अपने जन्मदिन की तरह मनाते हैं। बाल दिवस को लेकर जितना उत्साह बच्चों में होता है, उतना ही इसका महत्व देश दुनिया में भी है। विश्व बाल दिवस के बारे में ऐसी कई बाते हैं, जो हर किसी को पता होनी चाहिए।

World Children's Day 2022 Know Five Important Points of Bal Diwas Check When and Why We Celebrate
बाल दिवस 2022 - फोटो : Istock
14 नवंबर को क्यों मनाते हैं बाल दिवस 

भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन हुआ था। जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू कहते थे। बच्चों से प्यार के कारण ही उनकी जयंती को बाल दिवस पर तौर पर मनाया जाता है। 
World Children's Day 2022 Know Five Important Points of Bal Diwas Check When and Why We Celebrate
जवाहरलाल नेहरू - फोटो : सोशल मीडिया

कब हुई बाल दिवस मनाने की शुरुआत?

1964 में पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन हो गया। उनके निधन के बाद चाचा नेहरू की जयंती के दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाएं जाने का फैसला लिया गया। इस बाबत संसद में प्रस्ताव भी पारित किया गया और पहली बार 1965 में बाल दिवस मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Children's Day 2022 Know Five Important Points of Bal Diwas Check When and Why We Celebrate
childrens day - फोटो : istock

कब है विश्व बाल दिवस ?

भले ही भारत 14 नवंबर को बाल दिवस मनाता है लेकिन साल 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था। संयुक्त राष्ट्र ने विश्व बाल दिवस के लिए 20 नवंबर का दिन चिन्हित किया है। भारत में पहली बार बाल दिवस साल 1956 में मनाया गया था। इसके लिए भारत की संसद में एक प्रस्ताव लाया गया था।

विज्ञापन
World Children's Day 2022 Know Five Important Points of Bal Diwas Check When and Why We Celebrate
बाल दिवस 2022 - फोटो : Istock

1 जून का बाल दिवस

दुनिया के कई देश ऐसे भी हैं जो एक जून को बाल दिवस मनाते हैं। लगभग 50 देश एक जून को बाल दिवस मनाते हैं तो वहीं विश्व बाल दिवस के तौर पर 20 नवंबर ही तय तारीख है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed