फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIFA के लिए रवाना हुए बॉलीवुड सितारें, बोल्ड स्टाइल में एयरपोर्ट पर आए नजर

Wed, 12 Jul 2017 03:51 PM IST
amarujala.com- presented by- शिप्रा सक्सेना
amarujala.com- presented by- शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 12 Jul 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
Bollywood starts dressing style when they were leaving for IIFA award 2017
कृति सेनन

बॉलीवुड में चारों तरफ IIFA का खुमार छाया हुआ है और हर कोई न्यूयार्क में 14 जुलाई से शुरू होने वाले अवार्ड में शिरकत करने के लिए अपने खास ड्रेसिंग सेन्स में एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए।

वैसे तो IIFA का रेड कारपेट सितारों के स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से हमेशा ही हॉट रहता है लेकिन अगर इन अवार्ड सेरेमनी में हिस्सा लेने जा रहे स्टार्स के ड्रेसिंग सेंस की बात करें तो वो भी काफी हट के था। कृति सेनन एकदम अलग ही लुक में नजर आईं। कृति ने ब्लैक वनपीस के साथ जैकेट कैरी किया हुआ था। साथ ही शूज के साथ ब्लैक गॉगल्स के साथ ओपन हेयर में वो काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं।

Bollywood starts dressing style when they were leaving for IIFA award 2017
सुशांत सिंह राजपूत

अगर कृति की बात हो तो सुशांत की बात करना बनता ही है। सुशांत एयरपोर्ट पर काफी कूल लुक में नजर आए। उन्होंने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट और स्टाइलिश ब्लैक जैकेट पहना हुआ था जिसमें वो कूल डूड लग रहे थे।

Bollywood starts dressing style when they were leaving for IIFA award 2017
आलिया भट्ट

बबली आलिया ने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस के साथ लॉग मिलिट्री जैकेट और ब्लैक शूज पहने हुए थे। उस पर टाइट बन आलिया के लुक को सिंपल और ऐलिगेंट लुक दे रहा था जिसमें वो काफी क्यूट दिखाई दे रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood starts dressing style when they were leaving for IIFA award 2017
कैटरीना कैफ

वहीं कैटरीना के ड्रेसिंग सेन्स पर गौरफरमाएं तो वो बिना मेकअप नजर आईं, और वो किसी परी से कम नहीं लग रहीं थीं। कैटरीना सिंपल गाउन के साथ ब्लैक लॉन्ग श्रग पहने हुए थीं। उस पर टाइट पॉनी और स्नीकर का कॉम्बिनेशन उन पर काफी सूट कर रहा था।

विज्ञापन
Bollywood starts dressing style when they were leaving for IIFA award 2017
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत

शाहिद हमेशा की तरह कूल लुक में नजर आए। उन्होंने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू जींस और ब्लू जैकेट पहना हुआ था जिसमें वो काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे। वहीं मीरा मिलिट्री शार्ट जैकेट के साथ ब्लैक जींस में दिखाई दीं जिसमें वो हमेशा की तरह ऐलिगेंट दिखाई दे रहीं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed