फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: नवाजुद्दीन सिद्दीकी जीते हैं इतनी आलीशान जिंदगी, कमाई जान रह जाएंगे हैरान

Thu, 19 May 2022 06:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 19 May 2022 06:08 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebrity Nawazuddin Siddiqui Net Worth Lifestyle News in Hindi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नेटवर्थ - फोटो : instagram/nawazuddinsiddique

Bollywood Celebrity Nawazuddin Siddiqui Net Worth: हिंदी फिल्मों में छोटे रोल से बड़े स्टार बनने तक का सफर तय करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का आज जन्मदिन है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक ऐसे कलाकार हैं, जो अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में निगेटिव रोल हो या फिर गंभीर भूमिका हो, या रोमांटिक फिल्म, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने हर किरदार को बखूबी निभाया और हर रोल में ऐसे ढल गए, जैसे उनके अलावा उस भूमिका में कोई और जच ही नहीं सकता। बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। एक आम सा दिखने वाला लड़का फिल्मों में मुख्य भूमिका में दिखने लगा। आज वह एक शानदार लाइफस्टाइल जीते हैं। एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने काफी संघर्ष किया। एक्टर बनने के लिए मुंबई आए तो उनके पास न तो खाने के लिए रोटी थी और न रहने के लिए एक अच्छी जगह लेकिन इन सब के बावजूद आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के जन्मदिन पर जानें उनकी लाइफस्टाइल, घर, कार कलेक्शन, नेटवर्थ के बारे में।

Bollywood Celebrity Nawazuddin Siddiqui Net Worth Lifestyle News in Hindi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नेटवर्थ - फोटो : instagram/nawazuddinsiddique

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जीवन परिचय

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म मुजफ्फरपुर के एक गांव बुढ़ाना में 19 मई 1974 को हुआ था। आठ भाई-बहनों के परिवार में नवाजुद्दीन सबसे बड़े थे और घर की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी। परिवार की आय का साधन खेती बाड़ी था। हालांकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी पढ़ाई में अच्छे थे। इसलिए हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से उन्होंने केमिस्ट्री में स्नातक किया। नौकरी की तलाश शुरू की तो वडोदरा की एक पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट की नौकरी मिल गई। इस कंपनी में नवाज ने करीब एक साल तक काम किया। किसी कारण उनकी नौकरी छूट गई तो उन्होंने वॉचमैन तक का काम किया।

Bollywood Celebrity Nawazuddin Siddiqui Net Worth Lifestyle News in Hindi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram

नवाजुद्दीन का फिल्मी करियर

नवाज को बचपन से ही फिल्मे देखना पसंद था। नौकरी के दिनों में ही उन्होंने एक्टिंग करने की ठान ली और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लेने का सोचा लेकिन यहां दाखिले के लिए कई प्ले में हिस्सा लेना होता था तो नवाजुद्दीन ने पहले थिएटर ग्रुप जॉइन किया और कई प्ले एक साथ किए। फिर उन्हें एनएसडी में दाखिला मिला। साल 1999 में नवाज मुंबई आ गए और पहली बार आमिर की फिल्म सरफरोश में एक छोटी सी भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने शूल, जंगल और मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebrity Nawazuddin Siddiqui Net Worth Lifestyle News in Hindi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की लाइफस्टाइल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नवाजुद्दीन का संघर्ष

साल 2002 से 2005 तक नवाज को आर्थिक तौर पर बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनके पास घर का किराया देने के लिए पैसे तक नहीं थे। उन्होंने एनएसडी के एक सीनियर के साथ रहना शुरू किया, जहां उन्हें अपने फ्लैट पार्टनर के लिए खाना बनाना पड़ता था। बाद में 2010 में आई फिल्म पीपली लाइव से नवाजुद्दीन को देशभर में पहचान मिली। कई और फिल्में उनके करियर के लिए बेस्ट साबित हुईं।

विज्ञापन
Bollywood Celebrity Nawazuddin Siddiqui Net Worth Lifestyle News in Hindi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का घर - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन का आलीशान घर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुंबई के वर्सोवा में स्थित एक आलीशान बंगले में रहते हैं। इस घर की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये बताई जाती है, जिसे नवाज ने साल 2017 में खरीदा था। इसके साथ ही नवाजुद्दीन की कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed