Improve Indoor Air Quality in Home: राजधानी दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण का बढ़ता स्तर संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स पिछले एक हफ्ते से 400-500 के बीच बना हुआ है। वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में 10 नवंबर तक स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास का विकल्प दिया गया है।
Improve Indoor Air Quality: घर के अंदर की वायु गुणवत्ता को सुधारने के आसान तरीके, प्रदूषण से होगा बचाव
घर में लगाएं पौधे
कुछ पौधों को घर के अंदर लगाया जाता है। कुछ पौधे वायु को शुद्ध रखने का काम करते हैं, जैसे आलैंड्रा, स्नेक प्लांट, और स्पाइडर प्लांट आदि। इन पौधों को वायु शुद्धिकरण वाले पौधे कह सकते हैं। घर की आबोहवा को शुद्ध रखने के लिए ऐसे पौधे लगाएं।
साफ सफाई
घर की स्वच्छता के लिए उपयोग में आने वाले सफाई के खुशबूदार उत्पादों के इस्तेमाल से बचें। एरोसोल मुक्त प्रोडक्ट का उपयोग करें। एरोसोल का उपयोग लोग हवा को कीटाणुरहित करने और गंध को हटाने व छिपाने के लिए करते हैं। आप खुशबू रहित पदार्थों का उपयोग करें।
वेंटिलेशन
घर के अंदर अच्छा वेंटिलेशन बनाए रखें, जिससे ताजा हवा का संचार हो सके। सबसे अधिक मात्रा में वायु प्रदूषण रसोईघर के जरिए होता है। गैस स्टोव का उपयोग कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसे हानिकारक गैस उत्पन्न करता है, जो आसानी से आपके रक्त प्रवाह में अवशोषित हो सकते हैं। बेहतर हवा के लिए रसोई घर में कामकाज के दौरान वेंट चालू रखें और हानिकारक हवा को बाहर निकलने दें।
कारपेट की सफाई
घर में बिछे गलीचे और कालीन धूल और गंदगी का घर होते हैं। धूल के छोटे-छोटे कण कालीन के रेशों में फंस जाते हैं, जिन्हें निकालना मुश्किल हो सकता है। यह गंदगी घर के अंदर का वायु को दूषित करते हैं। वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए गलीचे और कालीन को ठीक से साफ करने की आवश्यकता होती है।