Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Chandra Grahan 8 November 2022 Upay Date Time Chandra Grahan ke Baad Kya Karna Chaiye In Hindi
{"_id":"6365086797faa571d13d6fd0","slug":"after-chandra-grahan-clean-home-temple-for-sukh-samridhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के बाद इस तरह करें घर के मंदिर की सफाई","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के बाद इस तरह करें घर के मंदिर की सफाई
साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। ग्रहण ऐसी खगोलीय घटना है जिसका ज्योतिसशास्त्र के अनुसार भी काफी महत्व है। चंद्रग्रहण जहां कुछ राशियों के लिए अच्छा प्रभाव लेकर आता है तो वहीं कुछ के लिए बुरा। मान्यता है कि ग्रहण के बाद घर के खास जगहों की सफाई करना जरूरी होता है। इसका सीधा असर घर की सुख-समृद्धि पर पड़ता है। हिंदू धर्म की इन मान्यताओं का ध्यान रखना बहुत जरूरी माना जाता है।
2 of 6
Chandra Grahan 2022
- फोटो : amar ujala
ज्योतिषशास्त्र में सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण को अशुभ माना जाता है। इसलिए ग्रहण काल की अवधि के बाद फैली नकारात्मकता को कम करने के उपाय बताए जाते हैं। इन्हीं में से एक है घर की साफ-सफाई। ग्रहणकाल के बाद घऱ की शुद्धि की जाती है। जिससे कि ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाए। इस दौरान मंदिर की इस तरह से साफ-सफाई की जानी चाहिए।
3 of 6
मंदिर
- फोटो : facebook
घर में मंदिर में छिड़के गंगाजल
गंगाजल को बेहद पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि ग्रहण काल के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। इस दौरान मंदिरों में पूजा-पाठ, घंट, शंखध्वनि सब बंद कर दी जाती है और मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस समय किसी भी तरह की पूजा करना वर्जित होता है। ग्रहण काल के बाद स्नान करना चाहिए और साफ वस्त्र पहनकर मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
mandir
- फोटो : facebook
ग्रहण के खत्म होने के बाद मंदिर में गंगाजल छिड़के और मूर्तियों की सफाई करें। मूर्तियों की सफाई के लिए नींबू, दही, पानी, शहद और चंदन का इस्तेमाल करें। इससे ग्रहण के सारे दुष्प्रभाव खत्म होते हैं। मूर्तियों को साफ करने के बाद नए वस्त्र पहनाने चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
सजावट
- फोटो : facebook
बदलें मंदिर की सजावट
मंदिर को हमेशा सजाकर रखते हैं तो चंद्रग्रहण लगने के बाद मंदिर की साज-सजावट को भी बदल दें। मंदिर की नकारात्मकता को खत्म करने के लिए वो सारी चीजों को प्रवाहित कर देना चाहिए जो बाहर कर सकती हैं। जैसे फूल, धूप, दीप. नैवेद्य।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।