फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आचार्य बालकृष्ण: चलते हैं इन कारों से और करते हैं इस खास फोन का इस्तेमाल, जानें कितनी है संपत्ति

Wed, 17 Mar 2021 10:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 17 Mar 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
acharya balkrishna lifestyle car collection and net worth
acharya balkrishna - फोटो : facebook/Siddhartha Mishra

आज के दौर में पंतजलि आयुर्वेद लोगों के बीच अपनी अलग जगह बना चुका है। यहां से लोग कई तरह की दवाएं और अपनी जरूरत का सामान लेते हैं। लेकिन क्या आप यहां के सीईओ आचार्य बालकृष्ण के बारे में जानते हैं? क्या आप जानते हैं कि वे कैसी लाइफ जीते हैं? तो यहां आपको बता दें कि साल 2020 तक हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में देश के अमीर व्यक्तियों में आचार्य बालकृष्ण 18वें नंबर पर थे। तो चलिए आपको आचार्य बालकृष्ण की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।

acharya balkrishna lifestyle car collection and net worth
Baba Ramdev, Aacharya Balkrishna - फोटो : PTI

साल 1995 में आचार्य बालकृष्ण ने बाबा रामदेव के साथ मिलकर कारोबर की दुनिया में पैर रखा था और दिव्य फार्मेसी की स्थापना की थी। इसके बाद वे लगातार आगे बढ़ते गए और साल 2006 में उन्होंने पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना की थी। इसके बाद आचार्य बालकृष्ण ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बाबा रामदेव के साथ मिलकर लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं।

acharya balkrishna lifestyle car collection and net worth
acharya balkrishna - फोटो : facebook/Patanjali Products

जहां पतंजलि आयुर्वेद की प्लानिंग में आचार्य बालकृष्ण अहम भूमिका निभाते हैं, तो वहीं इसमें उनकी हिस्सेदारी 98.5 फीसदी की है। यही नहीं, वे पतंजलि समूह की ओर से स्थापित किए गए पतंजलि यूनिवर्सिटी के कुलपति भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
acharya balkrishna lifestyle car collection and net worth
acharya balkrishna - फोटो : facebook/Advance REAL Estate

बात आचार्य बालकृष्ण की पढ़ाई की करें, तो उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा गुरुकुल से ली थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, आचार्य बालकृष्ण ने वाराणसी के संपूर्णनंद संस्कृत विश्वविद्यालय से हाई स्कूल और ग्रेजुएशन की डिग्री ली है।

विज्ञापन
acharya balkrishna lifestyle car collection and net worth

पतंजलि योगपीठ के मुख्यालय की मुख्य इमारत में बने अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित साधारण से दफ्तर में आचार्य बालकृष्ण काम करते हैं। उनके इस दफ्तर में बाबा रामदेव समेत कुछ अन्य तस्वीरें लगी हुई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed