फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करोड़ों का आलीशान बंगला और लग्जरी कारें, इतनी है आमिर खान की दौलत

Mon, 14 Mar 2022 11:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Mar 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
आमिर खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amirkhanactor_

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। 14 मार्च 1965 को महाराष्ट्र के मुंबई में जन्में आमिर खान का पूरा नाम मोहम्मद आमिर हुसैन खान है। आमिर बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेता, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में खुद को सबसे लोकप्रिय और दमदार अभिनेताओं में शामिल कर रखा है। चार नेशनल फिल्म अवार्ड, आठ फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित होने के साथ ही आमिर को भारत सरकार ने साल 2003 में पद्म श्री और साल 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित किया। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में है। लोगों को आमिर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आमिर बहुत कम फिल्म करते हैं, लेकिन उनकी लगभग हर फिल्म सुपरहिट जाती है। फिल्मों के अलावा आमिर अपने निजी जीवन के कारण भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने दो शादियां की हैं। रीना दत्ता के बाद किरण राव संग लंबे समय से साथ जीवन बिता रहे आमिर  ने कुछ समय पहले ही तलाक लेने की घोषणा की थी। जिसके बाद उनका नाम एक दूसरी अभिनेत्री के साथ जोड़ा जाने लगा। इन सबके अलावा आमिर का लग्जरी लाइफस्टाइल भी बहुत शानदार है। करोड़ों की संपत्ति के मालिक आमिर एक ही फिल्म से मोटी कमाई कर लेते हैं। जन्मदिन पर जानिए आमिर खान की कुल संपत्ति और लाइफस्टाइल के बारे में।

Aamir Khan Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
आमिर खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amirkhanactor_

आमिर खान का आलीशान घर

बॉलीवुड के सबसे रईस खानों में से एक आमिर खान का मुंबई के पॉश इलाके में एक आलीशान घर है। साल 2009 में आमिर ने इस घर को खरीदा था, जिसकी कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये उस वक्त थी। आमिर का घर अन्य बड़े सितारों की तरह बहुत अधिक चकाचौंध और आकर्षक डेकोरेशन वाला नहीं है, बल्कि बेहद सादगी से सजाया गया है। सफेद रंग की दीवार, लकड़ी के फर्नीचर, खाट, बुक सेल्फ आदि से सजा यह घर साधारण परिवार के घरों जैसा ही है। आमिर का पंचगनी में भी एक खूबसूरत बंगला है, दो एकड़ फैले इस बंगले को आमिर ने सात करोड़ रुपये में खरीदा था।

Aamir Khan Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
आमिर खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amirkhanactor_

आमिर खान का कार कलेक्शन

भले ही आमिर बहुत अमीर हैं लेकिन वह काफी साधारण जिंदगी जीते हैं। लेकिन आमिर को भी अन्य सेलिब्रिटी की तरह ही लग्जरी और महंगी कारों का शौक है। आमिर के पास कुल नौ लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये तक है। आमिर के कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज, रोल्स रॉयज और फोर्ड जैसी कारें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
आमिर खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amirkhanactor_

आमिर खान की फीस

अगर आप करें आमिर की कमाई के बारे में तो, अब तक लगभग उन्होंने 61 फिल्में ही की हैं। उनकी फिल्मों का आंकड़ा कम है लेकिन एक फिल्म से मिलने वाली फीस किसी अन्य अभिनेता से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर एक फिल्म के लिए 50-60 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह फिल्मों को पार्टनरशिप पर भी लेते हैं और उससे भी मोटी कमाई करते हैं। फिल्मों में अभिनय और निर्देशन के साथ ही आमिर विज्ञापनों से भी खूब पैसा कमा लेते हैं। एक एड के लिए आमिर लगभग 12 करोड़ रुपये फीस वसूलते हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
आमिर खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amirkhanactor_

आमिर खान की नेट वर्थ

अभिनय से इतनी अधिक कमाई करने वाले आमिर सालाना 120 करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं। इतने सालों में आमिर ने बहुत बड़ी संपत्ति तैयार कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर की नेट वर्थ लगभग 210 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपयों में आमिर के पास 1562 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed