शरीर के सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए गहरी नींद बहुत जरूरी है। एक स्वस्थ इंसान को हमेशा 7 से 8 घंटा सोना चाहिए। अगर हम अच्छे से न सोएं तो अगला दिन खराब हो जाता है। रात में अगर अच्छे से नींद नहीं आए तो अगले दिन शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है और किसी भी काम में मन नहीं लगता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ घरेलू तरीके बताएंगे, जिसे अपनाने से आपको अच्छी नींद आएगी।
5 घरेलू नुस्खे आजमा लिए तो जमकर आएगी नींद, कभी नहीं होगी सोने में समस्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय, कॉफी का कम सेवन
अगर आपको रात में नींद आने में परेशानी होती है तो चाय या कॉफी का सेवन कम करें। रात में तो चाय या कॉफी एकदम नहीं पीएं। चाय, कॉफी के जगह पर आप दूध पी सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक दूध में जायफल मिला लिया जाए तो अच्छी नींद आती है। दूध में केसर मिलाकर पीने से भी नींद की समस्या दूर होती है।
मालिश से होगी नींद न आने की बीमारी होगी दूर
रात को सोते समय अगर पैरों की हल्की मालिश कर दी जाए तो अच्छी नींद आती है। हड्डियों और मांसपेशियों के लिए सरसो के तेल का मालिश बहुत फायदे की चीज है। आयुर्वेद में भी अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के मालिशों के बारे में बताया गया है।
आयुर्वेदिक नुस्खें
आयुर्वेद में गहरी और अच्छी नींद के लिए जड़ी बूटियों के सेवन का तरीका बताया गया है। अश्वगंधा, तगाव और शंखपुष्पी के सेवन से शरीर को आराम मिलता है और नींद भी अच्छी आती है।
सेब का सिरका
थकान को दूर करने में सेब का सिरका बहुत मददगार है। इसमें अमीनो एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है। सेब के सिरके के सेवन से अनिद्रा की समस्या दूर हो जाएगी।