फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनेजर बनना चाहते हैं तो यहां निकली है वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन

Wed, 15 Nov 2017 02:43 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 15 Nov 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
Can Fin Homes Recruitment 2017 Apply Online for Manager Posts

कैनफिन होम्स इंडिया लिमिटेड ने मैनेजर व सीनियर मैनेजर के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। निर्धारित पदों के तहत रिक्तियों की संख्या 25 है। इन पदों पर स्नातक/ परास्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 



पढ़ें- NPCIL में कई पदों पर वैकेंसी, 25 नवंबर से पहले करें आवेदन

Can Fin Homes Recruitment 2017 Apply Online for Manager Posts
पदः मैनेजर
कुल पदः 20

शैक्षणिक योग्यताः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमाः इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 नवंबर, 2017  के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों का जन्म 01 नवंबर, 1987 और 01 नवंबर, 1992 के बीच होना चाहिए।

वेतनमानः चयनित आवेदकों को 28,000-43,450 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
Can Fin Homes Recruitment 2017 Apply Online for Manager Posts
पदः सीनियर मैनेजर

कुल पदः 05

शैक्षणिक योग्यताः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमाः इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 28 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 नवंबर, 2017  के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों का जन्म 01 नवंबर, 1982 और 01 नवंबर, 1989 के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Fin Homes Recruitment 2017 Apply Online for Manager Posts
वेतनमानः चयनित आवेदकों को 33,300-47,770 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तहत 100 रुपये जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान
केनरा बैंक की शाखा में कैन फिन होम्स लिमिटेड करंट अकाउंट नंबर- 0684201001486, कैनरा बैंक, लालबाग वेस्ट ब्रांच, बैंगलोर आईएफएससी कोड - सीएनआरबी 0000684 में करना होगा।
विज्ञापन
Can Fin Homes Recruitment 2017 Apply Online for Manager Posts
आवेदन प्रक्रियाः  इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट 'www.canfinhomes.com'  पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। उम्मीदवार वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ें। पूर्ण जानकारी के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरें।

चयन प्रक्रिया: आवेदकों को सूचीबद्ध कर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव को वेटेज दिया जाएगा। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को साथ लाना आवश्यक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed