{"_id":"59fef7094f1c1bc8678b95fb","slug":"apple-is-coming-for-huge-campus-placement-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"APPLE में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट का मौका, मासिक वेतन 3 लाख रुपये","category":{"title":"Other Jobs","title_hn":"अन्य नौकरियां","slug":"other-jobs"}}
APPLE में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट का मौका, मासिक वेतन 3 लाख रुपये
Mon, 06 Nov 2017 08:09 AM IST
amarujala.com- Presented by : अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by : अपूर्वा राय
Updated Mon, 06 Nov 2017 08:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईफोन और मैक बनाने वाली विश्व की नामी कंपनी एप्पल में 316755 रुपये की मासिक सैलरी पर इंजीनियरिंग के छात्रों को नौकरी देगा। इसके अलावा सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को 2 करोड़ रुपये से अधिक की सालाना सैलरी मिलेगी। अभी तक एप्पल ने देश के किसी भी कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट नहीं किया है। यह पहला मौका है कि जब एप्पल भारत के किसी कॉलेज में पढ़ाई कर चुके स्नातक छात्रों को अपने यहां काम करने का मौका देने जा रहा है।
2 of 3
एप्पल आईफोन
एप्पल ने हैदराबाद और बंगलूरू स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) के छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए सलेक्ट करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। हालांकि अभी एप्पल की तरफ से इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि कौन सी प्रोफाइल के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा। एप्पल के अलावा जिन और कंपनियों ने कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट के लिए आवेदन किया है उनमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और फिलिप्स भी शामिल हैं। कॉलेज के कैंपस प्लेसमेंट हैड टी वी देवीप्रसाद ने बताया कि छात्रों को एप्पल के प्रतिनिधियों को अपने स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। यह प्लेसमेंट कंपनी कॉलेज के हैदराबाद और बेंगलूरू कैंपस से करेगी।
3 of 3
फिलहाल एप्पल दिसंबर से अपना कैंपस प्लेसमेंट शुरू करेगी। इस प्लेसमेंट के लिए कॉलेज के 350 से अधिक बीटेक, बीई, एमटेक और एमएससी रिसर्च के छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। कंपनियां इस साल उन छात्रों को लेगी जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डाटा साइंस, ऑटोमेशन और पॉयथन जैसे विषयों के बारे में अच्छी जानकारी हासिल की है। जो जॉब ऑफर किया जाएगा वो प्रोडक्ट डेवलपमेंट और रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रोफाइल में किया जा सकता है। इसमें सॉफ्टवेयर के अलावा हार्डवेयर इंजीनियर्स भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।