फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

APPLE में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट का मौका, मासिक वेतन 3 लाख रुपये

Mon, 06 Nov 2017 08:09 AM IST
amarujala.com- Presented by : अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by : अपूर्वा राय Updated Mon, 06 Nov 2017 08:09 AM IST
विज्ञापन
Apple is coming for huge campus placement in India
आईफोन और मैक बनाने वाली विश्व की नामी कंपनी एप्पल में 316755 रुपये की मासिक सैलरी पर इंजीनियरिंग के छात्रों को नौकरी देगा। इसके अलावा सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को 2 करोड़ रुपये से अधिक की सालाना सैलरी मिलेगी। अभी तक एप्पल ने देश के किसी भी कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट नहीं किया है। यह पहला मौका है कि जब एप्पल भारत के किसी कॉलेज में पढ़ाई कर चुके स्नातक छात्रों को अपने यहां काम करने का मौका देने जा रहा है।
Apple is coming for huge campus placement in India
एप्पल आईफोन
एप्पल ने हैदराबाद और बंगलूरू स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) के छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए सलेक्ट करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। हालांकि अभी एप्पल की तरफ से इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि कौन सी प्रोफाइल के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा। एप्पल के अलावा जिन और कंपनियों ने कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट के लिए आवेदन किया है उनमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और फिलिप्स भी शामिल हैं। कॉलेज के कैंपस प्लेसमेंट हैड टी वी देवीप्रसाद ने बताया कि छात्रों को एप्पल के प्रतिनिधियों को अपने स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। यह प्लेसमेंट कंपनी कॉलेज के हैदराबाद और बेंगलूरू कैंपस से करेगी।
Apple is coming for huge campus placement in India

फिलहाल एप्पल दिसंबर से अपना कैंपस प्लेसमेंट शुरू करेगी। इस प्लेसमेंट के लिए कॉलेज के 350 से अधिक बीटेक, बीई, एमटेक और एमएससी रिसर्च के छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है।  कंपनियां इस साल उन छात्रों को लेगी जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डाटा साइंस, ऑटोमेशन और पॉयथन जैसे विषयों के बारे में अच्छी जानकारी हासिल की है। जो जॉब ऑफर किया जाएगा वो प्रोडक्ट डेवलपमेंट और रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रोफाइल में किया जा सकता है। इसमें सॉफ्टवेयर के अलावा हार्डवेयर इंजीनियर्स भी शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed