UPSC Recruitment 2020: जन लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में अनेक पदों पर भर्तियां शुरू हो गई हैं। ये भर्तियां साइंटिस्ट और संबंधित रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से यानि 23 फरवरी, 2020 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए आज ही आवेदन करा लें। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
UPSC Recruitment 2020 : स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, यहां है आवेदन लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण-
- जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर - 02 पद
- रीजनल होम इकॉनोमिस्ट - 01
- साइंटिस्ट बी (सिविल इंजीनियरींग) - 07
- साइंटिस्ट बी (सिविल इंजीनियरींग) - 24
- साइंटिस्ट बी (इलेक्ट्रीकल इंजीनियरींग) - 02
- साइंटिस्ट बी (एन्वायरमेंटल इंजीनियरींग) - 02
- साइंटिस्ट बी (मकैनिकल इंजीनियरींग) - 02
- साइंटिस्ट बी (जियो फिजिक्स) - 01
महत्वपूर्ण तिथि -
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 23 फरवरी, 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 12 मार्च, 2020
आयु सीमा -
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु पदों के अनुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवार पूरी जानकारी के लिए खबर में आगे दिए विज्ञापन लिंक पर जाकर देख सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता -
उम्मीदवार के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन -
इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क -
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों के लिए - 25 रुपये
अनुसूचित जाति / जनजाति और दिव्यांगजनों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
चयन प्रक्रिया -
उम्मीदवार का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। बता दें कि उम्मीदवार जो जानकारी आवेदन पत्र में दर्ज करेंगे, उसी के आधार पर उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : बिहार में जिला जजों के 27 पद खाली, 21 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
ये भी पढ़ें : SARKARI NAUKRI : 12वीं पास के लिए IOCL में भर्तियां, आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी
विज्ञापन संख्या - 04/2020
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।