फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSC समेत अन्य सरकारी नौकरियों के लिए बदलेगा परीक्षा पैटर्न, केंद्र सरकार की योजना

Thu, 05 Dec 2019 07:45 AM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 05 Dec 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
UPSC and other government jobs exam pattern to be changed, Central govt plans one common exam CET

केंद्र सरकार भर्ती परीक्षाओं में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी भी दी है। बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ की अन्य सेवाओं के अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों के चयन के लिए हर साल सिविल सेवा परीक्षा कराता है।

UPSC and other government jobs exam pattern to be changed, Central govt plans one common exam CET

यूपीएससी के अलावा कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) भी केंद्र सरकार के सभी विभागों के लिए भी भर्तियां करता है। एसएससी मुख्य तौर पर ग्रुप ‘बी’ पदों पर कर्मचारियों का चयन करने के लिए परीक्षाएं कराता है। पर अब केंद्र सरकार ने ग्रुप ‘बी’ और ‘सी’ के पदों के लिए होने वाली सभी भर्तियों को सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के माध्यम से एजेंसी द्वारा कराने का प्रस्ताव दिया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रुप ‘बी’ के गैर-राजपत्रित पदों, ग्रुप ‘सी’ के कुछ पदों और सहायक सरकारी संगठनों के पदों पर नियुक्ति के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा कराने के लिए एक विशिष्ट एजेंसी गठित करने का प्रस्ताव दिया गया है।

UPSC and other government jobs exam pattern to be changed, Central govt plans one common exam CET

कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रस्तावित कदम किसी भी पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों को समान अवसर उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा परीक्षा कराने वाली सरकारी एजेंसियों और परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए यह किफायती होगा। सिंह ने बताया कि शासन में सुगमता और जीवन सुगमता के लिए यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC and other government jobs exam pattern to be changed, Central govt plans one common exam CET

मंत्रालय इस प्रस्ताव के लिए दूसरे मंत्रालयों/ भारत सरकार के विभागों, राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन और लोगों 'खासकर सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों' से जवाब मांगा है। केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में करीब सात लाख पद खाली हैं। राज्यसभा में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले साल एक मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 6.83 लाख पद खाली हैं। 

विज्ञापन
UPSC and other government jobs exam pattern to be changed, Central govt plans one common exam CET
  • विभिन्न विभागों में कुल खाली पद (Vacant Post in Central Govt departments) - 6,83,823
  • ग्रुप सी (Group C) में कितने खाली पद - 5,74,289
  • ग्रुप बी (Group B) में कितने खाली पद - 89,638
  • ग्रुप ए (Group A) में कितने खाली पद - 19,896

ये भी पढ़ें : क्या होता है सीजफायर, पाकिस्तान अक्सर तोड़ता है इसके नियम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed