फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौका! यूपी मेट्रो में असिस्टेंट मैनेजर सहित कई पदों की नौकरियां, सैलरी 1.50 लाख से ज्यादा

Thu, 04 Mar 2021 05:44 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 04 Mar 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
UP Metro to recruit 292 Vacancies for Assistant Manager Station Controller and Other Posts
यूपी मैट्रो 2021 वैकेंसी: मेट्रो फाइल फोटो - फोटो : PTI

UPMRC Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने असिस्टेंट मैनेजर, स्टेशन कंट्रोलर, सहायक प्रबंधक परिचालन, मेंटेनर ( इलेक्ट्रिकल), सिग्नल व टेलीकाम मेंटेनर एवं सिविल मेंटेनर समेत कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। यूपीएमआरसी ने इन भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। इन सभी नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू होगी और अभ्यर्थी 2 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। कुल रिक्तियों की संख्या 292 है। इन सभी नौकरियों के लिए अलग-अलग केंद्रों पर लिखित परीक्षा होगी। सबसे अच्छी बात है कि इन नौकरियों में अभ्यर्थियों को अच्छा वेतन मिल रहा है। आइए इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं...



इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यहां निकली हैं बंपर नौकरियां
 

UP Metro to recruit 292 Vacancies for Assistant Manager Station Controller and Other Posts
यूपी मेट्रो में नौकरियां

ये नौकरियां तकनीकी व गैर तकनीकी पदों की हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ, कानपुर, आगरा सहित अन्य शहरों में तैनात किया जाएगा। लिखित परीक्षा और उसके बाद की प्रक्रिया के बाद चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 1 लाख 60 हजार रुपये तक का वेतन मिलेगा।  इन नौकरियों के लिए लिखित परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 17 अप्रैल को आयोजित होगी। आपको बता दें कि परीक्षा की तारीख में बदलाव हो सकता है, क्योंकि यह अस्थाई तारीख है। 

 

UP Metro to recruit 292 Vacancies for Assistant Manager Station Controller and Other Posts
यूपी मेट्रो में नौकरियां

21 से 28 साल तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
यूपी मेट्रो में निकली इन विभिन्न रिक्तियों के लिए 21 साल से लेकर 28 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सहायक प्रबंधक परिचालन के पद पर चयनित अभ्यर्थी को हर महीने 50,000 रुपये से लेकर 1.60 लाख रुपये तक का वेतन मिलेगा। वहीं, स्टेशन नियंत्रक को 33, 000 रुपये से लेकर 67,300 रुपये तक का वेतन मिलेगा। मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल), सिग्नल व टेलीकाम मेंटेनर एवं सिविल मेंटेनर पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने 19,500 रुपये से लेकर 39,900 रुपये तक का वेतन मिलेगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Metro to recruit 292 Vacancies for Assistant Manager Station Controller and Other Posts
यूपी मेट्रों में नौकरियां - फोटो : पीटीआई

पदों का विवरण
सहायक प्रबंधक परिचालन: 6 पद
स्टेशन नियंत्रक ट्रेन आपरेटर: 186 पद
मेंटेनर, इलेक्ट्रिकल: 52 पद
सिग्नल व टेलीकाम मेंटेनर: 24 पद
सिविल मेंटेनर: 24 पद

इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले जनरल एवं ओबीसी अभ्यर्थियों को  590 रुपये का आवेदन शुल्क और एससी/एसटी आवेदकों को 236 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां
-आवेदन की शुरुआत- 11 मार्च
-आवेदन की आखिरी तिथि- 2 अप्रैल
-आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख- 11 मार्च से लेकर 2 अप्रैल
-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख- 10 अप्रैल
-परीक्षा की तारीख (टेंटेटिव)- 17 अप्रैल

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: 12वीं पास के लिए 6 हजार से ज्यादा नौकरियां, पढ़िए पूरी खबर
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed