फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 नौकरियां जहां आप कर सकते हैं आवेदन, दसवीं पास के लिए भी है मौका

Thu, 04 Mar 2021 02:21 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 04 Mar 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
Sarkari naukri 2021 for jobs where you can apply opportunity for 10th pass
नौकरियां

अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो हम आपको चार नौकरियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां, संघ लोक सेवा आयोग से लेकर भारतीय नौसेना, कर्मचारी राज्य बीमा निगम एवं रक्षा इलेक्ट्रॉनिक प्रयोज्यता प्रयोगशाला, देहरादून के लिए हैं। आइए इन नौकरियों के बारे में जानते हैं...



UPSC Recruitment 2021 : संघ लोक सेवा आयोग में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां इकोनॉमिक ऑफिसर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर इत्यादि अधिकारी समेत कई पदों के लिए हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि 18 मार्च है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 व 35 वर्ष UPSC के नियमानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन करने के लिए स्नातक/ बी.ई./ बी. टेक की डिग्री चाहिए। साथ ही निर्धारित विषय से परास्नातक की डिग्री और अन्य पात्रताएं होना आवश्यक हैं। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यूपीएससी की वेबसाईट www.upsconline.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यहां निकली हैं बंपर
 

Sarkari naukri 2021 for jobs where you can apply opportunity for 10th pass
नौकरियां

रक्षा इलेक्ट्रॉनिक प्रयोज्यता प्रयोगशाला, देहरादून मे डिप्लोमा अप्रेंटिस, आईआईटी अप्रेंटिस (कंप्यूटर साइंस, मेकेनिस्ट टर्नर इत्यादि) के 71 पदों पर रिक्तियां हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदकों की आयु 18 से 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अभ्यर्थियों के पास इन पदों पर आवेदन करने के लिए निर्धारित इंजीनियरिंग/ प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा, दसवीं उत्तीर्ण व संबंधित ट्रेड से आईआईटी सर्टिफिकेट एवं अन्य पात्रताएं होना आवश्यक है। चयनित आवेदकों को प्रति माह 8,000 व 7,000 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यूपीएससी की वेबसाईट  https://apprenticeshipindis.org  पर विजिट कर सकते हैं।



 

Sarkari naukri 2021 for jobs where you can apply opportunity for 10th pass
नौकरियां

10वीं उत्तीर्ण व आईटीआई धारक, करें आवेदन
भारतीय नौसेना ने बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया है। नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के 1159 पदों पर भर्ती शुरू की गई है। यह भर्ती इंडियन नेवी सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट INCET TMM 01/2021 के माध्यम से नौसेना की पूर्वी कमान, पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान में की जाएगी। चयनित उम्मीदवार को 18,000 से 59,600 रुपए तक का वेतन दिया जा सकता है।ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 मार्च  है। नौ सेना ट्रेड्समैन मेट के पदों पर आवेदन के लिए 205 रुपए एवं नि: शुल्क (वर्गानुसार) निर्धारित है।

उम्मीदवारों को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड में हाई स्कूल (कक्षा 10) उत्तीर्ण होना चाहिए या किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में आईटीआई प्रमाणपत्र। जबकि आवेदन के लिए आयु सीमा 7 मार्च 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है। विस्तृत अधिसूचना वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर देखें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari naukri 2021 for jobs where you can apply opportunity for 10th pass
जॉब्स - फोटो : Social Media

मेडिकल क्षेत्र में विभिन्न पदों पर साक्षरता
कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल, जाजमऊ, कानपुर में सीनियर रेजिडेंट एवं फुल पार्ट टाइम स्पेशलिस्ट/ पार्ट टाइम स्पेशलिस्ट के 14 पदों पर रिक्तियां है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आवेदकों की आयु 45 /67 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के पास इन पदों पर आवेदन करने के लिए एमबीबीएस की डिग्री, निर्धारित विषय से परास्नातक, आवश्यक अनुवाद इत्यादि के साथ अन्य पात्रताएं होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 60,000 रुपये, 1,06,000 रूपये, व 1,23, 000रूपए बतौर वेतन दिया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि 10 मार्च 2021 निर्धारित की गई है। आवेदक अधिक जानकारी के लिए www.esic.nic.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।


इसे भी पढ़ें-HPCL: इंजीनियर के 200 पदों के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed