उत्तराखंड शिक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। नैनीताल उच्च न्यायालय ने उनके हक में फैसला दिया है। उच्च न्यायालय ने आदेश जारी कर राज्य में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 25 मार्च, 2021 कर दी है। अब जल्द ही राज्य सरकार भी इस संबंध में संशोधित अधिसूचना और विज्ञापन जारी कर सकती है।
उत्तराखंड : उच्च न्यायालय ने सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन डिवीजन में होगी भर्ती
पद नाम : सहायक अध्यापक एलटी
रिक्तियों की संख्या : 1431
गढ़वाल डिवीजन : 672 पद
कुमाऊं डिवीजन : 759 पद
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 19 अक्तूबर, 2020
- आवेदन की अंतिम तिथि : 25 मार्च, 2021
- परीक्षा की संभावित तिथि : अप्रैल-मई (2021) के बीच
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही एलटी डिप्लोमा या किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड होना भी जरूरी है। आवेदक की आयु 21 वर्ष से अधिक और 42 वर्ष से कम होनी चाहिए। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर आवदेन कर सकते हैं।