चिकित्सा सेवा क्षेत्र में सरकार नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। राज्य लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा अधिकारियों यानी मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यहां चिकित्सा अधिकारियों के करीब 2452 पदों पर रिक्तियां हैं।
सरकारी नौकरी : चिकित्सा अधिकारियों के 2452 पदों पर भर्तियां, यहां करें आवेदन
श्रेणी अनुसार पदों का विवरण
- सामान्य वर्ग- 633 पद
- सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग - 124 पद
- अनुसूचित जाति - 653 पद
- अनुसूचित जनजाति - 1042 पद
अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां
आयु सीमा : अभ्यर्थी की उम्र 01 जनवरी, 2021 को 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता : इस पद के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस या उसके समकक्ष की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही ओडिशा मेडिकल रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस पद के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और करियर मार्किंग के आधार पर किया जाएगा। अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए करियर मार्किंग का 30 प्रतिशत और लिखित परीक्षा का 70 प्रतिशत वेटेज लिया जाएगा। बता दें कि लिखित परीक्षा कटक/भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।
आवेदन शुल्क : अभ्यर्थियों को 500 रुपए बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं दिव्यांग/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन नि:शुल्क रहेगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 26 फरवरी, 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 25 मार्च, 2021
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।