फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरोजगार ग्रेजुएट्स को SBI ने दी बड़ी खुशखबरी, हर महीने 16 हजार रुपये कमाने का मौका

Sat, 24 Mar 2018 08:23 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
sbi fellowship programme for graduates
sbi

अगर आप ग्रेजुएट हैं तो एसबीआई आपको मौका दे रहा है हर महीने 16 हजार रुपये कमाने का। जी हां, ऐसा होगा एसबीआई के यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप प्रोग्राम के तहत। 2018-19 बैच के लिए एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप प्रोग्राम ने एप्लीकेशंस शुरू कर दी है।

sbi fellowship programme for graduates
sbi

13 महीने के इस प्रोग्राम के लिए ग्रेजुएट और यंग प्रोफेशनल्स को अनुभवी NGO के साथ मिलकर गांवों में काम करने का मौका दिया जाता है। इसके जरिए युवा न सिर्फ एंटरप्रेन्योरशिप की कला सीखते हैं बल्कि उन्हें कई प्रोजेक्ट्स को लीड करने का भी मौका मिलता है। इस यूथ फेलोशिप के तहत कई प्रोजेक्ट्स शामिल किए गए हैं। इसमें बच्चों को पढ़ाने समेत ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें एंटरप्रेन्योरशिप की ट्रेनिंग देना भी शामिल है।

sbi fellowship programme for graduates
sbi intouch

एसबीआई के फेलोशिप के तहत 15,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। इसके अलावा 1,000 रुपये प्रतिमाह लोकल ट्रान्सपोर्ट अलाउंस भी दिया जाएगा। फेलोशिप पूरी होने के बाद आपको रीएडजस्टमेंट अलाउंस के तौर पर 30,000 रुपये और दिए जाएंगे। इसके अलावा घर से प्रोजेक्ट या ट्रेनिंग लोकशंस पर आने-जाने के लिए खर्च भी मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sbi fellowship programme for graduates
sbi

यह हैं अन्य फायदे
1.
मेडिकल इंश्योरेंस
2.जाने-माने एनजीओ के साथ काम करने का मौका
3.देश की दिग्गज ऑर्गेनाइजेशंस के साथ जुड़ने का मौका

कौन है योग्य
इस फेलोशिप प्रोग्राम के लिए 21-32 साल का कोई भी युवा प्रोफेशनल या फ्रेश ग्रेजुएट अप्लाई कर सकता है। 

विज्ञापन
sbi fellowship programme for graduates
sbi

कैसे होगा सेलेक्शन
हर साल इस फेलोशिप के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस ओपन होने पर /www.youthforindia.org पर नोटिफिकेशन आ जाता है। जो भी कैंडीडेट इस प्रोग्राम में शामिल होना चाहता है, उसे रजिस्ट्रेशन कराने के बाद फॉर्म भरना होता है। चुने गए लोगों को इसकी जानकारी ऑनलाइन फोरम में दी जाती है। इसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू के बाद सिलेक्ट हुए लोगों को ई-मेल या एसएमएस के जरिए सूचित किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed