India Post Recruitment 2020 : मेल मोटर सर्विस कोटि (Mail Motor Service Koti) हैदराबाद ने इंडिया पोस्ट के लिए स्टाफ कार ड्राइवर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त की शाम 5.30 बजे तक या इससे पहले प्रक्रिया पूरी कर लें। आपको बता दें कि आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किए जा सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन या आधिकारिक वेबसाइट देखें।
डाक विभाग ने मांगे हैं आवेदन, 10वीं पास युवाओं के पास हैं नौकरी पाने का शानदार मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या :
स्टाफ कार ड्राइवर कुल 05 पद
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथि :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 21 जुलाई , 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 19 अगस्त, 2020 (शाम 05:30 बजे) तक
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त, 2020 तक है। उम्मीदवारों द्वारा आवेदन पत्र को निश्चित समय के अंदर किए गए मान्य होंगे। किसी भी तरह की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र रद्द कर दिये जाएंगे।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में हो रही हैं भर्तियां, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : लोक सेवा आयोग ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, युवाओं को मिला नौकरी पाने का एक और मौका