TNPCB Recruitment 2020 : तमिलनाडु पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (TNPCB) ने 200 से ज्यादा रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन रिक्त पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे 13 मई, 2020 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्त पदों कि अंतिम तिथि में कुछ बदलाव किए गए थे, यह बदलाव कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए किया गया था। पहले आवेदन कि अंतिम तिथि 26 मार्च, 2020 निर्धारित की गई थी। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में हो रही हैं भर्तियां, 13 मई है आवेदन का अंतिम मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथिः 05 मार्च, 2020
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथिः 13 मई, 2020
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30, 35 वर्ष तय की गई है।
पदों का विवरणः
पदों का नामः पदों की संख्या :
असिस्टेंट इंजीनियर 78
पर्यावरण साइंटिस्ट 70
सहायक, जूनियर असिस्टेंट 38
टाइपिस्ट 56
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अगर है ये डिग्री तो जल्द करें आवेदन, यहां बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - 8वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, यहां कई पद हैं खाली
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।