Indian Railway Recruitment 2019-20 : भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे, युवाओं के लिए रेलवे एक बेहतरीन मौका दे रहा है। बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB - Railway Recruitment Board) द्वारा लगातार अलग-अलग पदों के लिए नौकरियां निकाली जा रही हैं और आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस बार दक्षिण पूर्वी रेलवे कि तरफ से कुल 1785 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 03 फरवरी, 2020 है। इस नौकरी के संबंध में विस्तृत जानकारी आगे दी गई स्लाइड्स में पढ़ें।
Railway: रेलवे में हो रही हैं 1785 पदों पर बंपर भर्तियां, 3 फरवरी है अंतिम तिथि
महत्त्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 04 जनवरी, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 03 फरवरी, 2020 (शाम 5 : 00 बजे) तक
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
एक्ट अपरेंटिस 1785
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास किया होना अनिवार्य है। पदों के अनुसार निर्धारित अन्य योग्यताओं की अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पढ़ें।
आवेदन शुल्क :
एससी / एसटी / महिला / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
अन्य सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया :
आवेदन दिए गए निश्चित समय में पूरा किया गया ही मान्य होगा। आवेदन करने से पहले आगे दी गई अधिसूचना जरूर पढ़ लें। सभी जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 03 फरवरी, 2020 (शाम 5 : 00 बजे) तक पूरा करें। ध्यान रहे किसी प्रकार की त्रुटि हाेने पर आवेदन मान्य नहीं हाेंगे।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : अगर है ये डिग्री तो जल्द करें आवेदन, यहां कई पद हैं खाली
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 live: सरकारी विभागों में हो रही हैं भर्तियां, यहां कई पद हैं खाली
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें।
लाॅॅॅगिन करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : NABARD : स्नातकों के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका, सैलरी सुनकर हो जाएंगे खुश
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।