RBI Recruitment 2020 : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कई विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। जो युवा इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले दी गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें। बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया 03 अगस्त से शुरू हो चुकी हैं। अब आवेदक 22 अगस्त, 2020 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। ये भर्तियां डेटा एनालिस्ट, अकाउंट स्पेशलिस्ट, परियोजना प्रबन्धक समेत अन्य पदों के लिए निकाली गई हैं। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
RBI: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, यहां कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां
पदों का विवरण :
पदों का नाम :
डेटा एनालिस्ट, अकाउंट स्पेशलिस्ट, परियोजना प्रबन्धक समेत अन्य पद
पदों कि संख्या : कुल 39 पद
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 व 30 वर्ष और अधिकतम आयु 35 व 40 वर्ष पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई।
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन पंजीकरण जमा करने कि प्रारंभिक तिथि: 03 अगस्त, 2020
ऑनलाइन पंजीकरण जमा करने कि अंतिम तिथि : 22 अगस्त, 2020 (शाम 06:00 बजे) तक
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसके लिए उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार आरबीआई भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in या इस खबर में आगे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर उसे डाउनलोड कर उसे पढ़ें। नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़कर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरी करें। सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और शॉर्टलिस्ट (स्क्रीनिंग) से किए जाएगा।
ये भी पढ़ें - गुजरात इनवॉयरमेंट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने मांगे हैं आवेदन, यहां क्लर्क कम टाइपिस्ट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट समेत कई पद खाली
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - 10वीं पास के लिए NCL में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, आज से शुरू हो रही हैं आवेदन प्रक्रिया