राजस्थान उच्च न्यायालय (Rajasthan High Court) द्वारा सरकारी नौकरियों के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। ये नियुक्तियां ग्रुप डी के चार हजार रिक्त पदों पर की जाएंगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा करने से पहले अधिसूचना में दिए गए सभी निर्देशों और शर्तों को सावधानीपूर्वक पढ़ें। सभी पात्रता मानदंड और नियुक्ति प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड्स देखें।
हाई कोर्ट में ग्रुप डी के चार हजार पदों पर हो रहीं नियुक्तियां, आवेदन शुरू
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 18 नवंबर, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 17 दिसंबर, 2019
आयु सीमा : (01 जनवरी, 2019)
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या
ग्रुप डी 4,000
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य किसी बोर्ड से सेकेंडरी परीक्षा पास तय की गई है। साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार संबंधित आधिकारिक वेबसाइट जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। दिए गए दिशा -निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि 17 दिसंबर, 2019 तक पूरा करें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : BECIL: 14 सौ से ज्यादा पद खाली, आवेदन के लिए बस एक घंटे बाकी
ये भी पढ़ें : करना चाहते हैं सरकारी नौकरी? सुनहरा मौका कर रहा है आपका इंतजार, आखिरी मौका आज
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : 12वीं पास के साथ स्नातकों के लिए नौकरी, टाइपिंग में हैं माहिर तो आज ही करें आवेदन