फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Railway Jobs: रेलवे में 10वीं पास के लिए 2200 से ज्यादा नौकरियां, तुरंत करें आवेदन, आज है आखिरी तारीख

Wed, 10 Nov 2021 06:31 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 10 Nov 2021 06:31 PM IST
सार

WCR Apprentice Recruitment 2021: आरआरसी पश्चिम मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आरआरसी-डब्ल्यूसीआर की अपरेंटिस भर्ती अधिसूचना भी पश्चिम मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
RRC Recruitment 2021 Apprentices Vacancies for 2226 Posts in West Central Railway Concludes Today
रेलवे में बंपर भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics

RRC WCR Apprentice Recruitment 2021: भारतीय रेलवे ने दीपावली का तोहफा देते हुए बेरोजगार स्किल्ड युवाओं को बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। पश्चिम मध्य रेलवे के लिए रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी-डब्ल्यूसीआर) द्वारा अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत 2,226 अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्तूबर, 2021 से शुरू हो गई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2021 है। आरआरसी पश्चिम मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आरआरसी-डब्ल्यूसीआर की अपरेंटिस भर्ती अधिसूचना भी पश्चिम मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है। 



पमरे अपरेंटिस भर्ती 2021 के पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष होना चाहिए और NCVT / SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में अधिसूचित आईटीआई प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 

RRC Recruitment 2021 Apprentices Vacancies for 2226 Posts in West Central Railway Concludes Today
रेलवे भर्ती

अपरेंटिस भर्ती का आवेदन शुल्क
डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / ई-वॉलेट आदि के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ महिला/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। अन्य सभी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100/- देय होगा। 

पमरे अपरेंटिस रिक्तियों का विवरण

  • पद: अपरेंटिस
  • रिक्ति की संख्या: 2,226
  • वेतनमान: प्रशिक्षुता नियमों के अनुसार
RRC Recruitment 2021 Apprentices Vacancies for 2226 Posts in West Central Railway Concludes Today
रेलवे भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला

रेलवे भर्ती 2021 डिवीजन वार विवरण

  • मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जबलपुर मंडल : 570
  • मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, भोपाल मंडल : 648
  • मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, कोटा मंडल : 663
  • वैगन मरम्मत दुकान कार्यालय, कोटा वर्कशॉप : 160
  • कैरिज रिपेयर वैगन शॉप ऑफिस, भोपाल वर्कशॉप : 165
  • डब्ल्यूसीआर/ मुख्यालय/ जबलपुर : 20

कुल: 2,226
 

विज्ञापन
विज्ञापन
RRC Recruitment 2021 Apprentices Vacancies for 2226 Posts in West Central Railway Concludes Today
पश्चिम मध्य रेलवे - फोटो : Amar Ujala Graphics

पमरे अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी पश्चिम मध्य रेलवे की वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 11 अक्तूबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 10 नवंबर, 2021


RRC WCR Recruitment की चयन प्रक्रिया
पश्चिम मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 अधिसूचना पढ़ने एवं डाउनलोड करने के लिए इस लिंक wcr.indianrailways.gov.in पर क्लिक करें। पश्चिम मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 में चयन मैट्रिक और आईटीआई दोनों परीक्षाओं में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed