फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय रेलवे में 90,000 नौकरियों के लिए आवेदन करने वालों को RRB ने दी राहत की खबर

Fri, 06 Apr 2018 01:58 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
RRB gave relief to applicants who apply for 90,000 vacancies in Indian Railways

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रशासन रेलवे की तमाम भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देने जा रहा है। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उनका अंकपत्र दिखाने की तैयारी शुरू की गई है। रेलवे बोर्ड स्तर पर इसका मंथन चल रहा है। इस बार ग्रुप सी और ग्रुप डी के 90 हजार से ज्यादा पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा से यह व्यवस्था शुरू की जाएगी।

RRB gave relief to applicants who apply for 90,000 vacancies in Indian Railways

आपको बता दें कि ग्रुप सी (असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन) के 26502 पदों पर जबकि ग्रुप डी के 62,907 पदों पर भर्तियां होनी हैं। असिस्टेंट लोको पायलट की 17673 वैकेंसी हैं जबकि टेक्नीशियन की 8829 वैकेंसी हैं। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक लाख रिक्त पदों के लिए 2.5 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। 

RRB gave relief to applicants who apply for 90,000 vacancies in Indian Railways

लंबे समय से रेलवे परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी शिकायत करते आ रहे हैं कि परीक्षा का जब रिजल्ट आए तो उन्हें अंकपत्र मुहैया कराया जाए। इसके अलावा परीक्षा का कट ऑफ मार्क्स भी परीक्षार्थियों को बताया जाए। इस संबंध में इलाहाबाद समेत देश के सभी रेलवे भर्ती बोर्ड पर सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत ढेरों आवेदन भी आते रहे हैं। लगातार मिल रही इन शिकायतों को देखते हुए बोर्ड स्तर पर अब मंथन किया कि परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के कट ऑफ मार्क्स एवं उनके अंकपत्र चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
RRB gave relief to applicants who apply for 90,000 vacancies in Indian Railways

सूत्रों के मुताबिक व्यवस्था कुछ ऐसी ही रहेगी कि परीक्षार्थियों के ई-मेल आईडी पर ही उनके अंकपत्र मुहैया करा दिए जाए। पिछले वर्ष नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) की परीक्षा में सभी आरआरबी ने परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका एवं प्रश्नों के सही उत्तर की सूची जारी की थी। इस व्यवस्था पर तमाम अभ्यर्थियों ने आरटीआई के माध्यम से कट ऑफ मार्क्स पूछे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed