UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने CISF AC (EXE) LDCE 2018 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपने रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
यह परीक्षा 4 मार्च 2018 को आयोजित हुई थी। आपको बता दें कि UPSC ने CISF में 29 असिस्टेंट कमांडर (एक्जिक्यूटिव) पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन 6 दिसंबर 2017 को जारी किया था। अब इसके परिणामों की घोषणा कर दी गई है।
इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 16 फरवरी 2018 को जारी किए गए थे। लिखित क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवार फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और मेडिकल परीक्षा देंगे। अगर किसी चयनित उम्मीदवार को सूचना नहीं मिलती है तो वह तुरंत CISF से संपर्क करें।
4 of 4
कलेक्ट्रेट पर बने स्ट्रांग रुम के बाहर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ का जवान।
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेकः
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर लॉगइन करें।
- इसके बाद होम पेज पर “Written Result: CISF AC(EXE) LDCE – 2018” के लिंक पर क्लिक करें।
- अब पीडीएफ फाइल लिंक पर क्लिक करें। एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
- अपना रोल नंबर चेक करने के लिए सर्च बॉक्स में अपना रोल नंबर भरें।
- आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।