रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका दे रहा है। इच्छुक उम्मीदवार जो आरबीआई में नौकरी करना चाहते हैं, वे इन पदों पर आवेदन करने से पहले आगे दी गई सभी जानकारी से अवगत जरूर हों। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ने ग्रेड-बी (डीआर) जनरल ऑफिसर, ग्रेड-बी (डीआर) डीईपीआर, ग्रेड-बी (डीआर) डीएसआईएम के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस सरकारी नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
RBI Recruitment 2019: रिजर्व बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, बेहतरीन होगी सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथि :
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 21 सितंबर, 2019
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 11 अक्टूबर, 2019
- ग्रेड-बी (डीआर) जनरल-फेज-1 और डीईपीआर/डीएसआईएम पेपर 1 की तिथि : 09 नवंबर, 2019
- ग्रेड-बी (डीआर) जनरल-फेज-2 पेपर की तिथि : 01 दिसंबर 2019
- ग्रेड-बी (डीआर) डीईपीआर/डीएसआईएम पेपर- II और III परीक्षा की तिथि : 02 दिसंबर, 2019
पदों का विवरण
- पदों का नाम पदों की संख्या
- ग्रेड-बी (डीआर) जनरल ऑफिसर 156
- ग्रेड-बी (डीआर) डीईपीआर 20
- ग्रेड-बी (डीआर) डीएसआईएम 23
- इच्छुक उम्मीदवार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। दिए गए दिशा-निर्देशों को सावधानीपूर्वक पढ़ें। सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। बता दें कि पंजीकरण 21 सितंबर, 2019 से 11 अक्टूबर, 2019 तक ऑनलाइन किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें : NHM में सैंकड़ों पदों पर हो रही हैं भर्तियां, अगर है ये डिग्री तो मिलेगी बेहतरीन सैलरी
नोट :
इस भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 सितंबर, 2019 को अपडेट कर दी जाएगी। साथ ही इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 28 सितंबर, 2019 के रोजागार समाचार में भी प्रकाशित कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें : रेलवे में फिर हो रही हैं भर्तियां, 10वीं पास के लिए बेहतरीन मौका
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...