राजस्थान पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक है तो आपको लिए सुनहरा मौका हैं। राजस्थान पुलिस ने कॉन्सटेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
पद का नामः इस भर्ती के लिए सेक्शन I, II, III और IV में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी), कॉन्स्टेबल (ऑपरेटर) और कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) पद के लिए नियुक्ति की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का न्यूनतम 8वीं या 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा कॉन्स्टेबल (ऑपरेटर) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का साइन्स स्ट्रीम (फिजिक्स और मैथ) से 12वीं पास होना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया : इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा।
आवेदन शुल्क: जनरल और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 350 रुपये आवेदन शुल्क अनिवार्य है।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष अधिकतम आयु 23 वर्ष
ऐसे करें आवेदन: इच्छुक उम्मीदवार http://www.police.rajasthan.gov.in/Recruitment.aspx पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।