Sarkari Naukri Railway Jobs: 10वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन सरकारी भर्ती निकली है। भारतीय रेलवे की ओर से 10वीं पास युवाओं के लिए 876 पदों पर भर्ती शुरू की गई है। यह भर्ती रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF, चेन्नई) के लिए होने जा रही है। रेलवे आईसीएफ, चेन्नई ने नामित ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अपरेंटिस के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार वेब पोर्टल pb.icf.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सभी प्रकार से पूर्ण किए गए आवेदन 26 जुलाई को शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
2 of 6
आईटीआई पास के लिए नौकरियां
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ICF Apprentice Recruitment पदों का विवरण
रेलवे आईसीएफ, चेन्नई की ओर से 600 एक्स-आईटीआई और 276 फ्रेशर्स सहित कुल 876 अपरेंटिस पद प्रस्ताव पर हैं। इन पदों में वेल्डर, फिटर, कारपेंटर, मशीनिस्ट, पेंटर और इलेक्ट्रीशियन शामिल हैं। भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। आवेदन शुल्क के रूप में आवेदकों को 100 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जा सकते हैं।
3 of 6
Railway ICF Recruitment Salary
Railway ICF Recruitment इतना मिलेगा वजीफा
कक्षा 10वीं स्कूल पास-आउट फ्रेशर्स उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 6,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
कक्षा 12वीं स्कूल पास-आउट फ्रेशर्स उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 7,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
वहीं, आईटीआई पास-आउट जिनके पास राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र है, उन्हें प्रशिक्षण अवधि के दौरान 7,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
4 of 6
Railway Bharti
- फोटो : amar ujala
Railway Bharti के लिए पात्रता मापदंड
रेलवे आईसीएफ, चेन्नई की ओर से की जा रही भर्ती के लिए आयु 26 जुलाई, 2022 तक 15 से 24 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए तीन साल, एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए पांच साल और बेंचमार्क विकलांग (पीडब्ल्यूबीडी), उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 10 साल की छूट देय है।
5 of 6
रेलवे अपरेंटिस भर्ती
- फोटो : Amar Ujala
Railway Bharti शैक्षणिक योग्यता
फ्रेशर उम्मीदवार के लिए कक्षा 10वीं में न्यूनतम 50 फीसदी कुल अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। वहीं, आईटीआई पास आउट पूर्व छात्रों को 10वीं कक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में और नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।