तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) में कई पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आपको बता दें कि 200 से ज्यादा पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। इनके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त निर्धारित की गई है। इस संबंध में जारी आधिकारिक अधिसूचना, वेबसाइट की लिंक आपको इस खबर में आगे मिल जाएगी। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
ONGC में बिना लिखित परीक्षा होगा चयन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
पदों का विवरण :
पद का नाम : पद संख्या
अपरेंटिस 214
आयु सीमा :
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क :
इन पदों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआती तिथि : 23 जुलाई, 2019
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 05 अगस्त, 2019
शैक्षिक योग्यताः
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार निर्धारित की गई है। इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड कर पढ़ें। दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन न्यूनतम निर्धारित योग्यता और मेरिट में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कब और कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी, जानिए करियर विशेषज्ञ से केवल 199 रुपये में (विज्ञापन)