राज्य स्वास्थ्य समिति (NHM), मध्य प्रदेश ने सीनियर टीबी लेबोरटरी सुपरवाईजर (एस.टी.एल.एस.) और लेबोरटरी टेक्निशियन के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार, जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे कुल 590 पदों पर आज ही आवेदन करें। एनएचएम में नियुक्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 05 अक्टूबर, 2019 है। इसलिए बिना समय गंवाये उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
NHM में सैंकड़ों पदों पर हो रही हैं भर्तियां, अगर है ये डिग्री तो मिलेगी बेहतरीन सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 12 सितंबर, 2019
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 05 अक्टूबर, 2019
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या
सीनियर टीबी लेबोरटरी सुपरवाईजर (एस.टी.एल.एस.) 213
लेबोरटरी टेक्निशियन 377
आयु सीमा :
इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित है।
शैक्षिक योग्यता :
इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी / बी.एससी. एमएलटी/ बी.एम.एल.टी./ डी.एम.एल.टी. में डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है। साथ ही मध्य प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है। होना आवश्यक है। अन्य जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मान्य होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या आगे दिए गए लिंक से आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर, 2019 से शुरू होकर 05 अक्टूबर, 2019 तक चलेंगी। उम्मीदवारों के ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : इस कंपनी में हो रही हैं बंपर भर्तियां, अगर नहीं किया आवेदन तो अब भी है एक मौका
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन लॉगिन करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : लखनऊ और मेरठ के युवा आज उठा सकते हैं रोजगार मेले का लाभ
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।