मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज (MNNIT) ने वरिष्ठ तकनीशियन, तकनीशियन, तकनीकी सहायक / कनिष्ठ अभियंता / एसएएस सहायक / पुस्तकालय सूचना सहायक, वरिष्ठ आशुलिपिक, आशुलिपिक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, अधीक्षक के पदों पर नियुक्ति निकाली है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे जरूर पढ़ें। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें...
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के मौके, आवेदन करने में की देरी तो पछताएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
| पदों का नाम : | पदों की संख्या |
| अधीक्षक | 05 |
| कनिष्ठ सहायक | 15 |
| वरिष्ठ सहायक | 09 |
| आशुलिपिक | 02 |
| वरिष्ठ आशुलिपिक | 01 |
| तकनीकी सहायक / कनिष्ठ अभियंता / एसएएस सहायक / पुस्तकालय सूचना सहायक | 29 |
| तकनीशियन | 30 |
| वरिष्ठ तकनीशियन | 15 |
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 01 सितंबर, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 30 सितंबर, 2019 (शाम 5:30 बजे तक)
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 27 से 33 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क :
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी श्रेणी के लिए 500 रुपये
एससी / एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवार के लिए कोई आवेदन शुल्क देय नहीं है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.mnnit.ac.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2019 यानी आज है। उम्मीदवार शाम 5:30 बजे तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी, स्टाफ असिस्टेंट के पद खाली
ये भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल के पद हैं खाली, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...