राजस्व विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार में पटवारी के कई पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 1194 खाली पदों को भरा जाना है। 932 पटवारी के पद मुहाल में और 262 पद सेटलमेंट विभाग में भरे जाएंगे। उम्मीदवार इन पदों के लिए 30 सितंबर, 2019 शाम तक ही आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्तियां, पटवारी के पदों पर करें आवेदन
पदों का विवरण :
पद का नाम पदों की संख्या
पटवारी 1194
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय / संस्थान से 10 + 2 परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा :
इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित है।
महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 30 सितंबर, 2019
आवेदन शुल्क :
एससी, एसटी, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये
समान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये
आवेदन प्रक्रिया :
इन पदों के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आगे दी गई स्लाइड से नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पढ़ें। उसमें दी गई सभी जानकारी से अवगत होकर ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। पटवारी के पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2019 है। ध्यान रहें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
नौकरी का स्थान : हिमाचल प्रदेश
ये भी पढ़ें : FCI में सैकड़ों पद खाली, लें अच्छी सैलरी के साथ अन्य सुविधाएं
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...