MMRCL Recruitment 2019 : मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अनेक पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आपको बता दें कि डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर और अन्य पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2019 है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
मेट्रो विभाग में निकली भर्तियां, अगर है ये डिग्री तो देना होगा बस एक इंटरव्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या
डिप्टी जनरल मैनेजर (ट्रैक) 01
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (ट्रैक) 02
डिप्टी इंजीनियर (ट्रैक) 01
डिप्टी इंजीनियर (टीवीएस/ईसीएस) 02
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 14 अगस्त, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 30 सितंबर, 2019 ( रात 23:59 बजे तक)
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई/बी.टेक डिग्री होना आवश्यक है। अन्य शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार MMRCL की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन करें। आपको बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 30 सितंबर, 2019 ( रात 23:59 बजे तक) ही खुली हैं।
ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने निकाली भर्तियां, 700 से ज्यादा पदों के लिए आज ही करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : दो दिन बाद इन तीन जिलों में लगेगा रोजगार मेला, यूपी के उम्मीदवार यहां दिए गए लिंक से करें ऑनलाइन पंजीकरण
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...