कर्नाटक राज्य पुलिस ने सशस्त्र पुलिस कॉन्स्टेबल के विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। बता दें कि ये भर्तियां कुल 1013 पदों पर होने जा रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे कर्नाटक राज्य पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना को डाउनलोड कर उसे पढ़ें। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 17 अक्तूबर, 2019 को खत्म हो जाएंगी। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए आगे की स्लाइड को देखें।
पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 1013 पद खाली, आवेदन का अंतिम मौका आज
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या
सशस्त्र पुलिस कॉन्स्टेबल 1013
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि : 23 सितंबर, 2019
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 17 अक्तूबर, 2019
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 19 अक्तूबर, 2019
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार 17 अक्टूबर, 2019 तक केएसपी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन दिए गए निश्चित समय में पूरा किया गया ही मान्य होगा।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और एंड्योरेंस टेस्ट पर आधारित होगा।
ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में हो रही हैं बंपर भर्तियां, 3965 पदों पर मिलेगी सरकारी नौकरी
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...