केंद्र सरकार की कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL - Indian Oil Corporation Limited) में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां कई पदों पर होने वाली हैं। इसमें 12वीं पास से लेकर स्नातकों तक के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका मिल रहा है। इस संबंध में इंडियन ऑयल द्वारा अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है। आवेदन की प्रक्रिया भी जारी है। इस नौकरी के बारे में अन्य जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आगे की स्लाइड्स देख सकते हैं।
बंपर भर्तियां: 12वीं पास व स्नातकों के लिए केंद्र सरकार की नौकरी पाने का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तारीख - 25 अक्तूबर 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख - 15 नवंबर 2019
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की संभावित तारीख - 20 से 23 नवंबर 2019
- लिखित परीक्षा की संभावित तारीख - 24 नवंबर 2019
- परीक्षा परिणाम जारी होने की संभावित तारीख - 29 नवंबर 2019
- दस्तावेजों के सत्यापन की संभावित तारीख - 4 से 11 दिसंबर 2019
पदों का विवरण
पद का नाम पदों की संख्या
ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस 654
इंडियन ऑयल द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पदों की संख्या जरूरत के अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है। ये भर्तियां देश के अलग-अलग शहरों में की जाएंगी।
शैक्षिक योग्यता
इन भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुछ पदों पर न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है, तो कुछ पर स्नातक/इंजीनियरिंग या डिप्लोमा इंजीनियरिंग। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आगे दी गई लिंक से आधिकारिक अधिसूचना देखें।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाने हैं। आवेदन की लिंक आपको आगे दी जा रही है।
आयु सीमा
इन पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की उम्र 31 अक्तूबर 2019 तक न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 24 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार इसमें छूट दी जाएगी।
ये भी पढ़ें : DRDO में नौकरियां, स्नातक और डिप्लोमाधारकों के लिए मौका