फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दसवीं पास के लिए भारतीय रेलवे में बंपर नौकरियां, जल्द करें आवेदन

Sat, 06 Feb 2021 12:49 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 06 Feb 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Recruitment 2021 jobs in railway apply hurry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

Indian Railway Recruitment 2021: भारतीय रेलवे में बंपर नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि अपरेंटिस पर निकली इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों के पास अगले महीने की पांच तारीख तक आवेदन करने का मौका है। इन नौकरियों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।


 

Indian Railway Recruitment 2021 jobs in railway apply hurry
रेलवे की नौकरियां - फोटो : social media

ये नौकरियां सेंट्रल रेलवे के रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने निकाली हैं। 6 फरवरी से इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो गई है और 5 मार्च शाम 5 बजे तक अभ्यर्थियों के पास आवेदन का मौका है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मुंबई, भुसावल, पुणे, नागपुर और सोलापुर सहित विभिन्न इकाइयों में 2532 रिक्त पदों को भरा जाएगा।


 

Indian Railway Recruitment 2021 jobs in railway apply hurry
रेलवे - फोटो : पीटीआई

रिक्त पदों का विवरण

मुंबई
कैरिज एंड वैगन (कोचिंग) वाडी बंडर – 258 पोस्ट
मुंबई कल्याण डीजल शेड – 53 पोस्ट
कुर्ला डीजल शेड – 60 पोस्ट
Sr.DEE (TRS) कल्याण – 179 पोस्ट
सीनियर डीईआरई (टीआरएस) कुर्ला – 192 पोस्ट
परेल वर्कशॉप – 418 पोस्ट
माटुंगा कार्यशाला – 547 पोस्ट
एस एंड टी कार्यशाला, बाइकुला – 60 पोस्ट

भुसावल
कैरिज एंड वैगन डिपो – 122 पोस्ट
इलेक्ट्रिक लोको शेड, भुसावल – 80 पोस्ट
इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव वर्कशॉप – 118 पोस्ट
मनमाड वर्कशॉप – 51 पोस्ट
टीएमडब्ल्यू नासिक रोड – 49 पोस्ट

पुणे
कैरिज और वैगन डिपो – 31 पोस्ट
डीजल लोको शेड – 121 पोस्ट
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Recruitment 2021 jobs in railway apply hurry
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह से नागपुर में इलेक्ट्रिक लोको शेड के लिए 48 पोस्ट और अजनी कैरिज एंड वैगन डिपो  के लिए 66 पोस्ट हैं।
सोलापुर की अगर बात करें तो यहां के लिए कैरिज और वैगन डिपो के लिए 58 पोस्ट और  कुर्दुवाड़ी कार्यशाला  के लिए 21 पोस्ट हैं। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों से निवेदन है कि एक बार आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता और पदों की जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।

आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed