भारतीय सेना ने पंडित, मौलवी, पादरी, बौद्ध भिक्षुओं समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। बता दें कि कुल 152 रिक्तियां हैं। सेना में धार्मिक शिक्षकों की भर्ती जूनियर कमीशंड ऑफिसर के रूप में की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 सितंबर, 2019 से शुरू कर दी गई है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
पदों का नाम पदों की संख्या
पंडित 118
पंडित (गोरखा) गोरखा रेजिमेंट्स के लिए 07
ग्रन्थि 09
मौलवी (सुन्नी) 09
लद्दाख स्काउट्स के लिए मौलवी (शिया) 01
पादरी 04
लद्दाख स्काउट्स के लिए बौद्ध भिक्षु (महायान) 04
नोट : ये रिक्तियां अस्थायी हैं और इन्हें किसी भी स्तर पर बदला जा सकता है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 30 सितंबर, 2019
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 29 अक्तूबर, 2019
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की आयु सीमा 25 वर्ष से 34 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे, अन्य किसी प्रकार से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
ये भी पढ़ें : 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्तियां, पटवरी के पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका कल
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।