फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, वन विभाग में निकली है बंपर वैकेंसी, सैलरी 65 हजार से ज्यादा

Fri, 08 Jun 2018 04:36 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 08 Jun 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
Forest Department Recruitment 2018 Notification released  apply online for 1218 Vanrakshak  posts

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यहां आपकी तलाश खत्म हो सकती है। उत्तराखंड वन विभाग ने 1218 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्तियां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह 'ग' के तहत की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 04 जुलाई 2018 है। नोटिफिकेशन देखने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर लॉग इन करना होगा। 

Forest Department Recruitment 2018 Notification released  apply online for 1218 Vanrakshak  posts

महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 04 जुलाई 2018
नेटबैंकिंग/डेबिट कार्ड के जरिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 06 जुलाई 2018
ई-चालान द्वारा परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 09 जुलाई 2018

Forest Department Recruitment 2018 Notification released  apply online for 1218 Vanrakshak  posts

योग्यता : उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/परिषद या फिर उत्तराखंड राज्य स्थित विद्यालय से इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही एनसीसी का बी/सी प्रमाण पत्र भी हो।
वेतनमान : 21700 से 69100 रुपये।
आयुसीमा : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष। आयु की गणना 01 जुलाई 2017 के आधार पर की जाएगी।  
आवेदन शुल्क : सामन्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये। उत्तराखंड के एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Forest Department Recruitment 2018 Notification released  apply online for 1218 Vanrakshak  posts

शारीरिक योग्यता
पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 163 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 150 सेंटी मीटर होना जरूरी है। पुरुष उम्मीदवारों को चार घंटे में 10 किलो वजन के साथ 25 किलोमीटर की दौड़/चलना लगानी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 5 किलो वजन के साथ 14 किलोमीटर चार घंटे में चलना होगा। इसके साथ ही लंबी कूद, ऊंची कूद और शाटपुट में भी उम्मीदवार को पास होना आवश्यक है।

 

विज्ञापन
Forest Department Recruitment 2018 Notification released  apply online for 1218 Vanrakshak  posts
इस तरह से होगा सिलेक्शन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/शारीरिक मापदंड परीक्षा/शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। महिला उम्मीदवारों के लिए लंबाई 150 सेंटी मीटर होनी चाहिए।  पुरुष उम्मीदवारों को 10 किलो ग्राम का भार अपनी पीठ पर लेकर 25 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगा। जबकि महिला उम्मीदवारों को अपनी पीठ पर पांच किलोग्राम का भार लेकर 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। लिखित परीक्षा के दौरान निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू होगी। शारीरिक मापदंड परीक्षा के लिए पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 163 सेंटी मीटर और सीने का फुलाव 05 सेंटी मीटर होना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed