EPFO Assistant Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने कमर्चारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में सहायक (Assistant) के पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसके लिए EPFO ने आवेदन मांगे हैं। कुल 280 पदों पर भर्ती होगी। पे-स्केल 7 के अनुसार सैलरी भी बंपर मिलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आगे दी गई जरूरी जानकारी पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।
EPFO Assistant Recruitment: ग्रेजुएट हैं तो इस सरकारी नौकरी के लिए करें आवेदन, मिल रही है बंपर सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
EPFO में सहायक पद पर नियुक्ति के लिए आपकी परीक्षा ली जाएगी। यह परीक्षा दो चरणों में होगी। ऑनलाइन मोड पर पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। फिर इसके लिए मुख्य परीक्षा ली जाएगी। सफल उम्मीदवारों को इन पदों पर नियुक्त किया जाएगा। सातवें वेतनमान के अनुसार 44,900 रुपए सैलरी दी जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं, इस सैलरी के साथ डीए, एचआरए, ट्रांसपोर्ट और अन्य भत्ते अलग से नियमानुसार दिए जाएंगे। परीक्षा ऑनलाइन मोड पर होगी।
आवेदन करने के लिए आगे देखें जरूरी तिथियां और योग्यता...
EPFO Assistant Recruitment के लिए जरूरी तिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू - 30 मई 2019
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि - 25 जून 2019
कॉल लेटर्स डाउनलोड करने की तिथि - 20 से 30 जुलाई 2019 तक
प्रारंभिक परीक्षा (फेज-1) - 30 और 31 जुलाई 2019
मुख्य परीक्षा (फेज-2) के लिए प्रारंभिक परीक्षा (फेज-1) के परिणाम आने के बाद अभ्यर्थियों को कॉल लेटर्स भेजे जाएंगे।
ये योग्यताएं जरूरी
- आवेदकों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक पास होना आवश्यक है।
- 25 जून तक जिस अभ्यर्थी का संबंधित विश्वविद्यालय का परीक्षा परिणाम जारी नहीं होगा, वह इस भर्ती के लिए योग्य नहीं होगा।
- आवेदक की उम्र 25 जून 2019 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। एससी-एसटी/ओबीसी और अन्य आरक्षित पदों के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
किस वर्ग के लिए हैं कितने पद
वर्ग - पदों की संख्या
सामान्य वर्ग - 113
ईडब्ल्यूएस - 28
एससी - 42
एसटी - 21
ओबीसी-एनसीएल - 76
विशेष योग्यजनों की विभिन्न कैटेगरी के लिए भी पद आरक्षित रखे गए हैं।
EPFO में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।