दिल्ली विश्वविद्यालय आपको नौकरी का सुनहरा मौका दे रहा है। विश्वविद्यालय में 100 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए आवेदन भी आमंत्रित किए गए हैं। अगर आप दिल्ली में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर हो सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी आगे की स्लाइड में पढ़ें।
DU Recruitment 2019: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 100 से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां, यहां करें आवेदन
महत्वपूर्ण तारीख
दिल्ली विश्वविद्यालय में निकली इन नौकरियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 सितंबर है। इस तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
किन पदों पर निकली हैं भर्तियां
ये भर्तियां असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली हैं। जिन उम्मीदवारों का इसमें चयन होगा उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के अधीन कालिंदी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया जाएगा। यहां असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 108 पद खाली हैं।
किस विभाग में कितने पद
विभाग पदों की कुल संख्या
बॉटनी 05
केमिस्ट्री 08
कॉमर्स 02
कंप्यूटर साइंस 08
इकोनॉमिक्स 09
इंग्लिश 13
जर्नलिज्म 07
ज्योग्राफी 10
हिंदी 09
हिस्ट्री 08
मैथेमेटिक्स 08
म्यूजिक 01
फीजिक्स 06
पॉलिटिकल साइंस 04
संस्कृत 06
जूलॉजी 04
कुल 108
ये भी पढ़ें : एक इंटरव्यू दें और पा लें SAIL में नौकरी, सरकारी नौकरी कर रही है आपका इंतजार
क्या चाहिए शैक्षणिक योग्यता
दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के इन पदों पर नियुक्ति के लिए किसी मान्यता प्राप्त किसी भारतीय यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (कम से कम 55 फीसद अंकों के साथ) या किसी विदेशी यूनिवर्सिटी से समकक्ष डिग्री होनी जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार का यूजीसी और सीएसआईआर द्वारा आयोजित नेशनल टेस्टिंग टेस्ट यानि NET उत्तीर्ण होना जरूरी है।
अलग-अलग विभागों के लिए योग्यताएं अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। इसके लिए आप आगे दी जा रही लिंक से आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें : अगर है ये डिग्री तो IIT Delhi में कर सकते हैं नौकरी, पढ़ें पूरी जानकारी
दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
असिस्टेंट प्रोफेसर के 108 पदों पर निकला विज्ञापन (आधिकारिक अधिसूचना) देखने के लिए यहां क्लिक करें।