डीटीयू यानी दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक डीटीयू को कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्राध्यापकों की जरूरत है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्नातक कर चुके अभ्यर्थी डीटीयू के आधिकारिक वेबसाइट http://dtu.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर 4 मार्च, 2021 से पहले विश्वविद्यालय के पते पर कोरियर करना होगा है।
DTU Recruitment 2021: प्राध्यापकों के पदों पर निकली भर्तियां, सैलरी 1.44 लाख से भी अधिक
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 29 जनवरी, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 4 मार्च, 2021 (शाम 5 बजे)
आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं इडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये देना होगा।
यह भी पढ़ें - Sarkari naukri 2021: जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 8 मार्च से कर सकते हैं आवेदन
अन्य जानकारियां -
- शैक्षणिक योग्यता - आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है। हालांकि पदानुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है, जिसे अभ्यर्थी खबर की आखिरी स्लाइड में दी गई आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक अधिसूचना की लिंक पर जाकर देख सकते हैं।
- चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
- वेतन - चयनित अभ्यर्थियों को 1,44,200 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
- पता - Recruitment Branch, Delhi Technological University, Shahbad Daulatpur, Bawana Road, Delhi-110042
- आधिकारिक वेबसाइट - http://dtu.ac.in/
- आधिकारिक अधिसूचना - http://dtu.ac.in/Web/Jobs/2021/jan/file0107.pdf
NATA 2021: इन दिनों आयोजित हो सकती हैं नेशनल एप्टीट्यूट टेस्ट इन आर्किटेक्चर की परीक्षाएं
AISSEE 2021 Answer Key: यहां जानिए कब आएगा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।