फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7000 पुलिस पदों पर भर्ती से पहले बदला परीक्षा का नियम, बढ़ी आवेदन की तारीख, यहां जानिए

Wed, 20 Jun 2018 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Jun 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, haryana police recruitment on 7000 posts, exam rule changed
exam
पुलिस में 7000 पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है, लेकिन इससे ठीक पहले एग्जाम से जुड़ा एक नियम बदल दिया गया। आवेदन करने की तारीख बढ़ाई गई है, यहां जानिए।
chandigarh, haryana police recruitment on 7000 posts, exam rule changed
पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला
17 अप्रैल 2018 के विज्ञापन संख्या 3/2018 के माध्यम से 28 अप्रैल से 28 मई 2018 तक आनलाइन आवेदन पत्र मांगे गए थे। बाद में तिथि को बाद में 4 जून 2018 तक बढ़ाया गया। अब आयोग ने 20 जून से 2 जुलाई रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन की अवधि बढ़ा दी है। फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 5 जुलाई सायं 5.00 बजे तक होगी।
chandigarh, haryana police recruitment on 7000 posts, exam rule changed
पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला
वहीं नए नियम के तहत, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस विभाग के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित करने का निर्णय लिया है। आवेदकों की ओर से आए अनेक मांग पत्रों के आधार पर बनी सहमति के बाद अब अंग्रेजी-हिंदी में परीक्षा पत्र आएगा।  इसके साथ ही ‘साक्षात्कार’ शब्द को अब ‘दस्तावेजों की जांच के समय’ के रूप में पढ़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, haryana police recruitment on 7000 posts, exam rule changed
पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार पुलिस विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 7110 पदों पर सीधी भर्ती कर रही है। इन पदों में पुरुष सिपाही के 5000 पद, महिला सिपाही के 1147 पद और हरियाणा राज्य भारतीय रिजर्व बटालियन में पुरुष सिपाही के लिए 500 पद और सब-इंस्पेक्टर (पुरुष) के 400 पद शामिल हैं। इसके अलावा सब-इंस्पेक्टर (महिला) के 63 पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
chandigarh, haryana police recruitment on 7000 posts, exam rule changed
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
भर्ती बिना साक्षात्कार के होगी। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं, 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उतीर्ण होनी चाहिए और आवेदक को हिन्दी/संस्कृत का ज्ञान होना चाहिए। पुरुष सिपाही (सामान्य डयूटी) के तहत सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार की ऊंचाई 170 सेंटीमीटर तथा सरकार की नवीनतम वर्तमान आरक्षण नीति के अनुसार पात्र आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed