छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। ये भर्तियां फार्मासिस्ट के पदों के लिए निकाली गई हैं। अगर आप ये नौकरी पाना चाहते हैं, तो इसके लिए जल्द आवेदन करें। आवेदन करने का आज अंतिम मौका है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां, आयु सीमा, पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया समेत अन्य जरूरी बातें जरूर जान लें। ये सभी जानकारी आपको आगे की स्लाइड्स में दी जा रही है।
12वीं पास हैं तो यहां मिल रही है सरकारी नौकरी, सैलरी 25 हजार से ज्यादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआती तिथि : 13 सितंबर 2019
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 06 अक्तूबर 2019
- परीक्षा की तिथि : 04 नवंबर 2019
आयु सीमा :
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।
पदों का विवरण :
पद का नाम : वेतनमान
फार्मासिस्ट (आयुर्वेद) 25,300 रुपये (लेवल-6)
शैक्षणिक योग्यता :
इन पदों पर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान / बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण मांगी गई है। शैक्षणिक योग्यता के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे दी गई लिंक से नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आवेदन कैसे करें :
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 06 अक्तूबर 2019 या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए पूरा विज्ञापन पढ़ें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : पुलिस विभाग में 11 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका
ये भी पढ़ें : NHM: इस बड़े संस्थान में मिल जाएगी नौकरी, आवेदन करने के लिए आज है अंतिम मौका
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।