फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBSE: आवेदन के लिए एक और मौका, बोर्ड ने बढ़ाई अंतिम तिथि

Wed, 18 Dec 2019 12:56 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 18 Dec 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
CBSE recruitment vacant 357 Posts details extended know more details
cbse Recruitment 2019

CBSE Recruitment 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के 357 पदों पर भर्ती होगी। बोर्ड की ओर से जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें सहायक सचिव, सहायक सचिव आईटी, विश्लेषक आईटी, कनिष्ठ हिंदी अनुवादक, वरिष्ठ सहायक आशुलिपिक, लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लेखाकार के पद शामिल हैं। उम्मीदवार को इस नौकरी से संबंधि विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी आगे मिल जाएंगे। इस नौकरी के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए आगे दी गई स्लाइड्स देखें।

CBSE recruitment vacant 357 Posts details extended know more details
cbse recruitment 2019

सूचना के अनुसार, इन पदों पर नियुक्तियों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर थी पर अब इस तिथि को बढ़ा दिया गया है। बता दें कि अब उम्मीदवार 23 दिसंबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई ने आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर दिल्ली, नोएडा, देहरादून, पंचकुला, चंडीगढ़, इलाहाबाद, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, पुणे, बंगलूरू, अजमेर, भोपाल में नियुक्त मिलेगी। सीबीएसई की ओर से अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक अर्हता तय की गई है। भर्ती से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

CBSE recruitment vacant 357 Posts details extended know more details
cbse recruitment 2019

सीबीएसई की ओर से जारी पदों का विवरण:

  • ग्रुप ए: सहायक सचिव 14, विश्लेषक आईटी 14, सहायक सचिव आईटी 7
  • ग्रुप बी: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर 8
  • ग्रुप सी: जूनियर असिस्टेंट 204, वरिष्ठ सहायक 60, स्टेनोग्राफर 25, एकाउंटेंट 6, जूनियर अकाउंटेंट 19

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE recruitment vacant 357 Posts details extended know more details

महत्वपूर्ण तिथियां :
रजिस्ट्रेशन करने की प्रारंभिक तिथि : 15 नवंबर, 2019
रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 16 दिसंबर, 2019
रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि (नई तिथि) : 23 दिसंबर, 2019

ये भी पढ़ें- ONGC: स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी के मौके, जान लें चयन प्रक्रिया

विज्ञापन
CBSE recruitment vacant 357 Posts details extended know more details

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें।
लाॅॅॅगिन करने के लिए यहां क्लिक करें।

नया नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

ये भी पढ़ें : Coal India: स्नातकों के लिए एक हजार से ज्यादा पद खाली, सैलरी मिलेगी लाखों में

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed