AIIMS Delhi MLT Recruitment 2020: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) ने विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें ये भर्तियां जूनियर इंजीनियर के पदों से लेकर स्टेनो समेत अनेक पदों पर हो रही हैं। जो उम्मीदवार एम्स में नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए सुनहरा मौका है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
AIIMS: 12वीं पास से लेकर स्नातकों को मिलेगी नौकरी, करने होंगे दो पड़ाव पार
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 12 फरवरी, 2020
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 12 मार्च, 2020
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 12 मार्च, 2020
शैक्षणिक योग्यता-
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
आयु सीमा -
- उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार खबर में आगे दिए गए लिंक की मदद ले सकते हैं।
आवेदन शुल्क :
- सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 1500 रुपये
- एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए- 1200 रुपये
- दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स की वेबसाइट https://www.aiimsexams.org/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को विज्ञापन लिंक के साथ आवेदन लिंक आगे मिल जाएगा।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर टेस्ट (CBT) और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 LIVE: रेलवे, AIIMS, GAIL समेत अन्य जगहों पर नौकरी के मौके