AAI Recruitment 2020: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने प्रबंधक और कार्यकारी पदों के लिए कई भर्तियां निकाली हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी एएआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर पदों की इन भर्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 जनवरी 2021 रखी गई है।
AAI Recruitment 2020: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निकाली बंपर नौकरियां, सैलरी 1 लाख 80 हजार
उम्मीदवार aai.aero के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि इन पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक का वेतन मिलेगा। ये सभी पद अच्छी सैलरी वाले हैं और इनमें मैनजर (फायर सर्विस) से लेकर मैनेजर (टेक्निकल) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्राफिक कंट्रोल) पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
इसे भी पढ़ें-NIOS Board Exam 2020: दसवीं और बारहवीं के लिए समय सारणी जारी, यहां देखें
368 पदों के लिए निकली है भर्तियां
जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर पदों के लिए कुल 368 भर्तियां निकली हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2021 रखी गई है। इन रिक्तियों में मैनजर (फायर सर्विस) के 11 पद हैं और मैनेजर (टेक्निकल) के 2 पद हैं।
इन नौकरियों में जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्राफिक कंट्रोल) के 264 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। वहीं, जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ऑपरेशंस) के 83 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। जूनियर एग्जीक्यूटिव (टेक्निकल) के 8 पद हैं। मैनेजर की रिक्तियों के लिए अधिकत आयु सीमा 32 वर्ष मांगी गई है। दिव्यांग, एससी, एसटी और ओबीसी को आयुसीमा में छूट दी गई है।
विस्तार से जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें