फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIT प्लेसमेंट मेले में मिला 36 लाख का पैकेज, 29 नई कंपनियां पहुंची प्लेसमेंट लेने

Sat, 11 May 2019 01:33 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 11 May 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
36 lakh package in IIT placement fair know more details
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) प्लेसमेंट सीजन में छात्रों को नौकरी के बंपर ऑफर प्राप्त हुए हैं। नौकरी के मेले में अंतरराष्ट्रीय ऑफर के रूप में छात्र को सर्वाधिक 36 लाख रुपये का ऑफर मिला है। बीते साल के मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय ऑफर में दोगुनी बढ़त हुई है। घरेलू पैकेज में भी इस बार के सीजन में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस सीजन में औसत वेतन पैकेज 7.43 लाख रुपये का रहा है।  
36 lakh package in IIT placement fair know more details
आईसीएआई की ओर से साल में दो बार प्लेसमेंट सेशन आयोजित किए जाते हैं। फरवरी-मार्च-अप्रैल सेशन में इस बार छात्रों पर नौकरी की बरसात हुई है। यह बीते सालों के मुकाबले में ज्यादा है। प्लेसमेंट सीजन में इस बार 9,011 छात्र पंजीकृत हुए थे। इनमें से 6,646 छात्र प्लेसमेंट में उपस्थित रहे। कंपनी की ओर से इनमें से 3,815 छात्रों को जॉब ऑफर हुए। इन छात्रों में से 3,180 ने नौकरी के ऑफर स्वीकार किए। 
36 lakh package in IIT placement fair know more details
आईसीएआई के अधिकारियों के अनुसार, इस बार अंतरराष्ट्रीय पैकेज के रूप में सर्वाधिक 36 लाख रुपये का पैकेज छात्र को मिला है, जबकि  घरेलू पैकेज के रूप में 22.50 लाख मिला है। औसत वेतन पैकेज के रूप में छात्रों को 7.43 लाख की पेशकश हुई।  आईसीएआई के कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम में इस बार कुल 139 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 29 नई कंपनियां प्लेसमेंट के लिए पहुंची। ज्यादातर छात्रों का चयन बैंकिंग सेक्टर के लिए हुआ है।  आईसीएआई के अध्यक्ष सीए प्रफुल्ल पी ने कहा कि कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम को कंपनियों की जो प्रतिक्रिया मिली उससे हम प्रसन्न हैं। सीए करने वालों की सबसे अधिक मांग बैंकिंग सेक्टर में रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
36 lakh package in IIT placement fair know more details
प्लेसमेंट में इन कंपनियों ने लिया हिस्सा

एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बॉर्कले ग्लोबल सर्विस सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, ओएनजीसी लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विस लिमिटेड, रिलाइंस इंड्रस्ट्री लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, अमेजॉन इंडिया, फिल्पकॉर्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य कंपनियां शामिल रही। 
विज्ञापन
36 lakh package in IIT placement fair know more details
वेतन (वार्षिक)                  छात्रों की संख्या
9,00,000 व अधिक              730
7,50,000 से 9,00,000        1748
6,00,000 से 7,50,000        558
5,00,000 से 6,00,000        128
4,50,000 से 5,00,000        16
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed